फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agriculture Department: Deployment of selected candidates in the district of choice, plan to ask for three options

कृषि विभाग : चयनित अभ्यर्थियों को पसंद के जिले में तैनाती, तीन-तीन विकल्प मांगने की योजना 

Thu, 09 Sep 2021 10:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Sep 2021 10:07 PM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2018 में अधीनस्थ कृषि सेवा के तहत प्राविधिक सहायक समूह-ग के पदों पर चयन की कार्यवाही शुरू की थी। आयोग से कृषि विभाग को चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुति प्राप्त हो गई है।

विज्ञापन
Agriculture Department: Deployment of selected candidates in the district of choice, plan to ask for three options
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने कृषि विभाग में समूह ‘ग’ के 1987 कर्मियों की नियुक्ति संबंधी कार्यवाही शुरू कर दी है। इन कर्मियों को नियुक्ति संबंधी कार्यवाही ऑनलाइन कर उनके पसंद के जिले में तैनाती देने की योजना है।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2018 में अधीनस्थ कृषि सेवा के तहत प्राविधिक सहायक समूह-ग के पदों पर चयन की कार्यवाही शुरू की थी। आयोग से कृषि विभाग को चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुति प्राप्त हो गई है। अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति व तैनाती ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। योजना है कि सभी अभ्यर्थियों से तीन-तीन विकल्प लेकर जहां तक संभव हो उनकी इच्छा के जिले में तैनाती दी जाए। 
विज्ञापन


वहीं, निदेशक कृषि डॉ. विवेक कुमार सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि अगर उन्होंने पूर्व में दिए गए मोबाइल नंबर में परिवर्तन कियाहै तो साक्ष्य सहित उसकी जानकारी ई-मेल पर उपलब्ध कराएं। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया के लिए बनाए जाने वाले पोर्टल पर पंजीकरण के लिए सक्षम प्राधिकारी से जारी मूल निवास प्रमाणपत्र तथा पति या पत्नी के सरकारी सेवा में होने पर उनके कार्यालयाध्यक्ष की ओर से जारी प्रमाणपत्र बनवाकर रखने को कहा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed