{"_id":"6422cd6b7c9cb2ce880fbfa3","slug":"agra-lucknow-expressway-will-be-restricted-tomorrow-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Lucknow Expressway: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 29 मार्च को यातायात रहेगा बाधित, सूचना जारी की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Lucknow Expressway: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 29 मार्च को यातायात रहेगा बाधित, सूचना जारी की गई
Tue, 28 Mar 2023 04:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Mar 2023 04:50 PM IST
सार
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर पौने तीन बजे तक अवरुद्ध रहेगा। इस संबंध में सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को यातायात बाधित रहेगा। बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में 400 केवी लखनऊ-कानपुर विद्युत पारेषण लाइन के कारण अवरोध उत्पन्न हो रहा है, जिसके चलते लाइन के डायवर्जन का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
यूपीडा के मुख्य महाप्रबंधक (सिविल) द्वारा यह बताया गया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम- नवाबदग्रांट, तहसील-सफीपुर, जनपद- उन्नाव के निकट लखनऊ-कानपुर विद्युत पारेषण लाइन के डायवर्जन का कार्य 29 मार्च को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.45 बजे के मध्य किया जाना है।
विज्ञापन
जिसके चलते इस दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात अवरुद्ध रहेगा।