फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agra division development meeting Mughal museum to be renamed with Chhatrapati Shivaji museum says CM Yogi

मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला : अब छत्रपति शिवाजी के नाम पर होगा आगरा का मुगल म्यूजियम

Mon, 14 Sep 2020 10:48 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 14 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Agra division development meeting Mughal museum to be renamed with Chhatrapati Shivaji museum says CM Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि आगरा में निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम, छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम स्थापित होगा। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है।
विज्ञापन


गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़, राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते। शिवाजी महराज हमारे नायक हैं। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त के साथ-साथ जनपद आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा के जिलाधिकारियों से जनपद में प्रस्तावित और जारी विभिन्न योजनाओं की प्रगति का विवरण प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने संपूर्ण ब्रज क्षेत्र में पेयजल की समस्या के निस्तारण के लिए जारी परियोजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन








उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल की सुविधा हर नागरिक का अधिकार है, इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट परियोजनाओं में कतई देरी न की जाए, अगर कहीं समस्या आ रही है तो तत्काल बताएं, जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से भी वार्ता की जाएगी। 

बीते दिनों जारी देश के स्मार्ट सिटीज की रैंकिंग में आगरा का स्थान पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय और उत्तर प्रदेश में घोषित स्मार्ट सिटी की सूची में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने इस पर हर्ष जाहिर करते हुए स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। आगरा में कोविड मृत्यु-दर को कम करने के प्रयास तेज करने के निर्देश देते हुए सर्विलांस पर जोर देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

ब्रज तीर्थ विकास की परियोजनाओं में न हो विलंब 
मथुरा जनपद की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण की पुण्य लीलास्थली है। मथुरा, नंदगांव, बरसाने, वृंदावन में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था की जाए। 
जो परियोजनाएं चल रहीं हैं, उसे समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। इस संबंध में धनाभाव नहीं होने दिया जाएगा। सांसद हेमा मालिनी ने छाता क्षेत्र में चीनी मिल, एक केंद्रीय विद्यालय और स्पोर्ट स्टेडियम के निर्माण की मांग की। इसपर मुख्यमंत्री जी ने जन अपेक्षाओं के अनुरूप चीनी मिल निर्माण कराने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। 

 

विकास के पैसे का दुरुपयोग हुआ तो होगी वसूली
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास का पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का है। इसके पाई-पाई का सदुपयोग सुनिश्चत कराएं। पैसा जिस मद का है, अनिवार्य रूप से उसी में खर्च करें। अगर गड़बड़ी पाई गई तो वसूली भी कराई जाएगी। 

उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था के चयन से पूर्व उसकी क्षमता का आकलन जरूर करें। हर काम की समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें और साप्ताहिक/पाक्षिक/मासिक समीक्षा करते रहें। 

राजस्व संग्रह के लिए करें समन्वित प्रयास
राजस्व से मिला पैसा ही विकास का आधार है। इसमें वृद्धि सुनिश्चित करें। डीएम हर पखवाड़े अलग-अलग विभागों की जीएसटी वूसली की समीक्षा करें। पंजीकरण की संख्या बढ़ाएं। जिनका पंजीकरण हुआ है कैंप लगाकर उनको रिटर्न दाखिल करने का प्रशिक्षण दें। 

कोरोना के नियंत्रण के लिए हर जिले में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर को इस रूप में तैयार करें कि वह भविष्य में अन्य जरूरतों के लिए भी काम आए। मुख्यमंत्री योगी ने मनरेगा के माध्यम से रोजगार दिवस सृजन पर जोर दिया। उन्होंने पीएम पैकेज के सदुपयोग पर जोर देते हुए आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। 

जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर प्राथमिकता से हो निर्णय 
यीएम योगी ने समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समुचित निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। आगरा से विधायक महेश गोयल जी ने कन्या विद्यालय की स्थापना शीघ्र कराने का अनुरोध किया तो, सांसद आगरा एसपी सिंह बघेल ने गिरते भूजल की समस्या का उल्लेख करते हुए यमुनापार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्ययोजना बनाने की जरूरत बताई। 

फिरोजाबाद से विधायक मनीष असीजा ने रामलीला मैदान से अवैध कब्जा समाप्त करने, कोविड टेस्टिंग लैब बनवाने सहित विविध कार्यों के लिए सीएम योगी का आभार ज्ञापित किया। सीएम योगी ने जनपदों के प्रभारी मंत्रीगणों को जनपद की मासिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। 

राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने अपराधियों पर सख्ती के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। आज की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अतिरिक्त राज्य मंत्री उदयभान की विशिष्ट मौजूदगी भी रही। 

 

मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश
-फिरोजाबाद मेडिकल कालेज और जनपद मैनपुरी के सैनिक स्कूल और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में लाने के ठोस प्रयास हों। इनके भवन निर्माण के अवशेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। धन की कमी नहीं होगी, पर गुणवत्ता में कमी स्वीकार्य नहीं।
-जनपद आगरा में मुगल म्यूजियम ईस्टर्न गेट रोड परियोजना और ताज ओरिएंटेशन सेंटर शिल्पग्राम परियोजना के अंतर्गत मल्टीलेबिल पार्किंग के निर्माण का कार्य तत्परता से पूर्ण किया जाए। 
-जनपद फिरोजाबाद में सीवरेज योजना का कार्य 98 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। इसकी गुणवत्ता परखी जाए। जन सुविधाओं के लिहाज से सीवरेज प्रबंधन शहरों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
-भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में धार्मिक पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। वृन्दावन स्थित नदी के घाटों का विस्तार, नवीनीकरण और सुंदरीकरण की परियोजना पर्यटन को नवीन आयाम देगी। जनभावनाओं को समझते हुए इसे पूर्ण किया जाए। 
-ग्राम पंचायतों में जो ग्राम सचिवालय बनने हैं, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजें। गांवों के सामुदायिक शौचालयों के लिए ऐसी जगहों का चयन करें जहां उनका अधिकतम उपयोग हो।

आगरा मंडल: दो साल में बदल जाएगी सूरत
-50 करोड़ रुपये से अधिक राशि की जनपद आगरा में 11, मथुरा में 04, फिरोजाबाद में 5 व मैनपुरी में 02 सहित कुल 22 परियोजनाएं संचालित हैं। इनकी कुल राशि 6374.20 रुपये है,  अब तक रु. 4718.44 करोड़ जारी हो चुका है। 
-जनपद आगरा में गंगाजल परियोजना के माध्यम से वर्तमान में उच्च गुणवत्ता वाले गंगाजल की 350 एमएलडी स्वच्छ गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। 
-जनपद फिरोजाबाद में जसराना नहर परियोजना का कार्य लगभग 99 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, जिसके माध्यम से नगर निगम फिरोजाबाद को फिरोजाबाद शहर के लिए 50 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। 
-जनपद मथुरा में सीवरेज एवं स्टोर्म वाटर ड्रेन समस्या के समाधान हेतु तीन परियोजनाएं संचालित हैं, जो जून 2021 तक पूर्ण कर ली जाएंगी।
-आगरा स्मार्ट सिटी योजना मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकता में है। योजनान्तर्गत कुल कार्यों की संख्या 19 के सापेक्ष चार कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं और शेष 15 कार्य प्रगति पर हैं। इन परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए टाइमलाइन तैयार करा ली गई है।
-स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत 24 घंटे पॉवर सप्लाई के लिये 62.4 किमी एचडीपीई पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है और शेष कार्य द्रुत गति से संचालित है। स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत सीवरेज व्यवस्था के लिये 1328 मेनहॉल के साथ 40 किमी डीडब्लूसी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है जिसकी टेस्टिंग का कार्य प्रगति पर है। 
-स्मार्ट सिटी परियोजनान्तर्गत अत्याधुनिक कमांड व कंट्रोल सेंटर के प्रथम फेज में 500 सीसीटीवी कैमरे नगर वासियों की सुरक्षा और 200 सीसीटीवी कैमरे नगर के उपयुक्त स्थलों पर यातायात नियंत्रण के लिए स्थापित कराए गए हैं। साथ ही यातायात प्रबंधन के तहत नगर के 40 चौराहों की निगरानी उच्च तकनीक के माध्यम उक्त सेन्टर द्वारा की जा रही है । 
-अमृत योजना अंतर्गत जलापूर्ति के अंतर्गत आगरा मंडल के विभिन्न जनपदों में कुल 10 परियोजनाओं में से 05 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। पेयजल सुविधा के लिहाज से आने वाला समय अत्यंत सुखद होगा।

आत्मनिर्भर भारत का आधार है ओडीओपी
स्थानीय स्तर पर रोजी-रोजगार उपलब्ध कराने और परंपरागत हुनर से जुड़े लोगों की बेहतरी के लिए ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) बेहद महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ओडीओपी आत्मनिर्भर भारत का आधार है। 

आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा में लोग कुशल हैं, उन्हें अद्यतन तकनीक से जोड़ने की जरूरत है। सीएम योगी ने स्थानीय उत्पादों की आक्रामक ब्रांडिंग और मार्केटिंग के बाबत भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed