फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agniveer Recruitment Rally: Recruitment will start from Thursday in Lucknow

अग्निवीर भर्ती रैली: लखनऊ में आज से शुरू होगी भर्ती, जानिए यूपी में किस तारीख को कहां होनी है परीक्षा

Thu, 16 Nov 2023 06:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 Nov 2023 06:12 AM IST
सार

पीआरओ ने आगे बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन के लिए भर्ती 19 दिसम्बर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment Rally: Recruitment will start from Thursday in Lucknow
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरओ (मुख्यालय) लखनऊ के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 16 से शुरू होगी, जो 22 नवम्बर तक चलेगी। इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन श्रेणी के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। वहीं महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती 27 व 28 को लखनऊ में होगी।

विज्ञापन


मध्य कमान के जनसम्पर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले जनपदों से 11,000 अभ्यर्थी, अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा में पास हुए हैं। यह अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण में हिस्सा ले सकते हैं। दूसरी ओर महिला मिलिट्री पुलिस के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र की भर्ती रैली 27 से 28 नवंबर तक लखनऊ में कराई जाएगी। महिला मिलिट्री पुलिस के लिए यूपी व उत्तराखंड से डेढ़ हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुई हैं।
विज्ञापन


आगरा में भर्ती 4 दिसम्बर से
शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले जनपदों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन(10वीं और 8वीं पास) पदों के लिए भतभ्ऱ् रैली 4 दिसम्बर को शुरू होगी, जो 13 दिसंबर तक चलेगी। लिखित प्रवेश परीक्षा में 12,600 से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जो भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी में 19 से शुरू होगी भर्ती
पीआरओ ने आगे बताया कि भर्ती कार्यालय अमेठी के अंतर्गत आने वाले जिलों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन के लिए भर्ती 19 दिसम्बर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक चलेगी। इसकी लिखित परीक्षा में 9850 से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

गोरखपुर में 2 जनवरी से भर्ती रैली
इसके अतिरिक्त भर्ती कार्यालय वाराणसी के अंतर्गत उपरोक्त पदों के लिए भर्ती रैली दो जनवरी से शुरू होगी और 12 जनवरी तक गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। भर्ती कार्यालय वाराणसी के तहत आने वाले जिलों के लिए 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं।

यह है शेड्यूल

Agniveer Recruitment Rally: Recruitment will start from Thursday in Lucknow
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

16 नवम्बर
 औरैयाः बिधुना, औरैया, अजितमल
  चित्रकूटः कर्वी, मऊ
 कन्नौजः छिबरामऊ

17 नवम्बर
 कन्नौजः तिरवा, हासेरन, कन्नौज
 चित्रकूटः मानिकपुर, राजापुर
बांदाः बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी, पैलानी
महोबाः कुलपहाड़, चरखारी, महोबा
हमीरपुरः राठ, सरिला, मौदहा, हमीरपुर
बाराबंकीः फतेहपुर

18 नवम्बर
 बाराबंकीः रामनगर, नवाबगंज, सिरौली गौसपुर, रामसनेहीघाट, हैदरगढ़
गोंडाः गोंडा, करनैलगंज, मनकापुर, तराबगंज

19 नवम्बर
कानपुर देहातः रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, भोगिनीपुर, सिकंदरा, मैथा
उन्नावः पुरवा

20 नवम्बर
उन्नावः सफीपुर, उन्नाव, हसनगंज, बीघापुर, बांगरमऊ

कानपुर नगरः घाटमपुर, बिल्हौर
21 नवम्बरः कानपुर नगरः कानपुर, नरवल
फतेहपुरः खागा

22 नवम्बर
 फतेहपुरः बिंदकी, फतेहपुर
लखनऊः मलिहाबाद, बीकेटी, लखनऊ, मोहनलालगंज, सरोजनी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed