{"_id":"65464284079ae317ef05ca25","slug":"agniveer-recruitment-dates-announced-recruitment-will-start-in-lucknow-from-16th-november-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती की तारीखें घोषित: 16 नवंबर से लखनऊ में होगी शुरू, जानिए किस शहर में कब होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती की तारीखें घोषित: 16 नवंबर से लखनऊ में होगी शुरू, जानिए किस शहर में कब होगी परीक्षा
Sat, 04 Nov 2023 06:56 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:56 PM IST
सार
मध्य कमान के जनसम्पर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले जनपदों से 10,500 से अधिक अभ्यर्थी, अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा में पास हुए हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरओ (मुख्यालय) लखनऊ के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 16 से शुरू होगी, जो 24 नवम्बर तक चलेगी। इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन श्रेणी के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। वहीं महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती 27 व 28 को लखनऊ में होगी।
विज्ञापन
मध्य कमान के जनसम्पर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले जनपदों से 10,500 से अधिक अभ्यर्थी, अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा में पास हुए हैं। यह अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण में हिस्सा ले सकते हैं। दूसरी ओर महिला मिलिट्री पुलिस के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र की भर्ती रैली 27 से 28 नवंबर तक लखनऊ में कराई जाएगी। महिला मिलिट्री पुलिस के लिए यूपी व उत्तराखंड से डेढ़ हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुई हैं।
विज्ञापन
आगरा में भर्ती 4 दिसम्बर से
शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले जनपदों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन(10वीं और 8वीं पास) पदों के लिए भतभ्ऱ् रैली 4 दिसम्बर को शुरू होगी, जो 13 दिसंबर तक चलेगी। लिखित प्रवेश परीक्षा में 12,600 से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जो भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
अमेठी में 19 से शुरू होगी भर्ती
पीआरओ ने आगे बताया कि भर्ती कार्यालय अमेठी के अंतर्गत आने वाले जिलों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन के लिए भर्ती 19 दिसम्बर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक चलेगी। इसकी लिखित परीक्षा में 9850 से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
गोरखपुर में 2 जनवरी से भर्ती रैली
इसके अतिरिक्त भर्ती कार्यालय वाराणसी के अंतर्गत उपरोक्त पदों के लिए भर्ती रैली दो जनवरी से शुरू होगी और 12 जनवरी तक गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। भर्ती कार्यालय वाराणसी के तहत आने वाले जिलों के लिए 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं।