फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agitation in favour of demands

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 04 Jul 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Agitation in favour of demands
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने मानदेय बढ़ाने समेत नौ सूत्री मांगों के निस्तारण को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्र हुए दिहाड़ी सफाई कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पालिका में कार्यरत दिहाड़ी मजदूरों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष बब्लू चौधरी वाल्मीकि ने कहा कि ठेका कर्मचारियों का मानदेय 12,000 रुपये निर्धारित किया जाना चाहिए। मेरठ जिले में सफाई कर्मचारियों को यही मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ठेका कर्मचारियों का पीएफ का जो पैसा कट रहा है, वह खाते में नहीं आ रहा है। संविदा कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निदान नहीं किया गया तो संगठन प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस दौरान जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed