फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Again cold wave in up, schools are closed.

बर्फीली हवाओं से कांप उठा यूपी, स्कूल हुए बंद!

Sun, 11 Jan 2015 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Jan 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
Again cold wave in up, schools are closed.

कड़ाके की सर्दी की चलते जिला प्रशासन ने आठवीं तक के सभी स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी है। इस दौरान सिर्फ 9 से 12वीं तक की कक्षाएं ही चलेंगी। यह कक्षाएं सुबह दस बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगी और स्कूल प्रशासन को बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए जरूरी इंतजाम करने होंगे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी राजशेखर ने बताया कि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों में सर्दी के तीखे तेवरों से राहत नहीं मिलेगी। लिहाजा बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


सर्दी के तेवर शनिवार को कुछ और बिगड़े। दिनभर चलीं बर्फीली हवाओं और कोहरे की चादर के बीच लोग ठिठुरते रहे। सुबह का न्यूनतम तापमान छह डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में करीब 11डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे की मोटी चादर के चलते शनिवार को धूप बिल्कुल नहीं निकली। दिन का अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले पारे का यह तेवर 6 जनवरी 2013 के बाद दिखाई दिया, जब धूप न निकलने के चलते अधिकतम पारा 11 डिग्री तक सरक गया।

घर में दुबके रहे शहरवासी

Again cold wave in up, schools are closed.

दोपहर 3 बजे के बाद ही दिन का तापमान बमुश्किल दहाई के आंकड़े को पार कर सका। कॉलोनी-मोहल्लों के पार्क बच्चों की धमाचौकड़ी से सूने रहे तो ठंड के चलते राजधानी के अधिकतर दर्शनीय स्थलों में भी कम ही लोग दिखे। उत्तर और उत्तर-पश्चिम से आ रहे बर्फीले झोंको के चलते धूप भी न निकली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि आसमान में 3 से 4 किलोमीटर. ऊपर कोहरे की घनी चादर ने पूरे प्रदेश को कवर कर रखा है। जहां ये कोहरा थोड़ा हल्का है, वहां दोपहर बाद मामूली धूप खिल रही है। जबकि जहां कोहरा घना है, वहां धूप न खिलने से दिन का अधिकतम पारा लुढ़कता जा रहा है।

अभी कोल्ड-डे कंडीशन एक्टिव रहेगा रविवार को राजधानी समेत आसपास के इलाकों में दोपहर बाद धूप खिल सकती है, लेकिन अभी ठंड के तेवर बरकरार रहेंगे। सोमवार से मामूली राहत की उम्मीद है। वहीं पारे का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed