फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after Tripura result bjp is ready for rajyasabha election 

भाजपा में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू, उतार सकती है नौंवा उम्मीदवार

Sun, 04 Mar 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Mar 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
after Tripura result bjp is ready for rajyasabha election 
भाजपा - फोटो : amar ujala

होली का त्योहार निपटते ही भाजपा में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। कई दावेदारों के नाम चर्चा में हैं। यह भी अटकलें हैं कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा नौंवा उम्मीदवार भी उतार सकती है।

विज्ञापन


दावेदारों में किसके नाम को पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलेगी, यह पार्टी के स्थानीय नेताओं में किसी को नहीं पता। पर, कहा जा रहा है कि संघ के दो-तीन पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के साथ गाढ़े वक्त में भाजपा का माहौल बनाने वाले तथा पार्टी के एक-दो महत्वपूर्ण चेहरों की राज्यसभा के जरिये राजनीति की मुख्यधारा में वापसी कराई जा सकती है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय और महामंत्री संगठन सुनील बंसल के बीच विचार-विमर्श हुआ। बाद में होली के त्योहार और पूर्वोत्तर में जीत के बहाने मुख्यमंत्री के साथ भी इन लोगों की मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इस बारे में चर्चा हुई। साथ ही सरकारी संस्थाओं के कुछ पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों  और प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मनाए जाने वाले जश्न का खाका भी खींचा गया। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन 5 मार्च से शुरू हो रहा है। चुनाव 23 मार्च को होगा।

चर्चा में हैं इनके नाम

उप्र से राज्यसभा की खाली हो रही दस सीटों की संख्या और इनमें आठ से नौ पर भाजपा की जीत की संभावनाओं को देखते हुए पार्टी नेतृत्व दूसरे राज्यों के लोगों को भी यूपी के रास्ते संसदीय राजनीति में उतारने की सोच रहा है।

चर्चा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को उप्र से राज्यसभा भेजा जा सकता है। उनके अलावा डॉ. मुरलीधर राव और संबित पात्रा के नाम भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, महामंत्री अरुण सिंह, डॉ. अनिल जैन भी राज्यसभा भेजे जा सकते हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विनय कटियार, पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, पार्टी नेता विजय सोनकर शास्त्री, सपा से भाजपा में आए पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह, डॉ. अशोक वाजपेयी, पार्टी प्रवक्ता अनिला सिंह, मानवाधिकार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक रहे सुधीर अग्रवाल सहित कई दावेदार चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed