फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After the promotion of 45 medical officers, new posting, 13 got the responsibility of superintendent

Lucknow News : 45 चिकित्साधिकारियों को प्रोन्नति के बाद नई तैनाती, 13 को मिली अधीक्षक की जिम्मेदारी

Thu, 16 Feb 2023 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Feb 2023 08:31 PM IST
सार

अपर निदेशक बनने वाले चिकित्साधिकारियों में अयोध्या के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय अयोध्या का प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर की सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्र को अपर निदेशक अयोध्या, एसीएमओ महराजगंज डॉ. हरी दास को अपर निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा में तैनाती मिली है।

विज्ञापन
After the promotion of 45 medical officers, new posting, 13 got the responsibility of superintendent
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 45 चिकित्साधिकारियों को प्रोन्नति देकर अपर निदेशक ग्रेड दिया गया है। इसमें 13 को चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह 13 अपर निदेशकों को विभिन्न पद पर लखनऊ में तैनाती की गई है। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव मन्नान अख्तर ने आदेश जारी कर दिया है। सभी को नई तैनाती वाले स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


अपर निदेशक बनने वाले चिकित्साधिकारियों में अयोध्या के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय अयोध्या का प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर की सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्र को अपर निदेशक अयोध्या, एसीएमओ महराजगंज डॉ. हरी दास को अपर निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा में तैनाती मिली है।
विज्ञापन


इन्हें मिली लखनऊ में तैनाती
लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. सुशील कुमार सक्सेना को बलरामपुर चिकित्सालय में मुख्य परामर्शदाता, परिवार कल्याण महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक डॉ. शालिनी गुप्ता को यहीं पर अपर निदेशक (परिवार कल्याण), जिला महिला चिकित्सालय अलीगढ़ की अधीक्षक डॉ. रेनू शर्मा को अपर निदेशक (चिकित्सा एवं उपचार) स्वास्थ्य महानिदेशालय, रेफरल चिकित्सालय अमेठी की सीएमएस डॉ. हेमलता यादव को वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय का प्रमुख अधीक्षक, संयुक्त निदेशक सहारनपुर डॉ. मंजू यादव को अपर निदेशक (परिवार कल्याण) महानिदेशालय, सिविल अस्पताल की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. रत्ना पांडेय को यही पर मुख्य परामर्शदाता, गोंडा जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह को अपर निदेशक (कार्मिक) स्वास्थ्य महानिदेशालय, एसीएमओ फर्रुखाबाद डॉ. हनी को अपर निदेशक (चिकित्सा उपचार) स्वास्थ्य महानिदेशालय, राज्य स्वास्थ्य संस्थान की संयुक्त निदेशक डॉ. सुषमा सिंह को अपर निदेशक (परिवार कल्याण), जिला चिकित्सालय आगरा की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. भानु प्रताप सिंह को अपर निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. संगीता गुप्ता को अपर निदेशक (संक्रामक रोग), झलकारीबाई महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. रंजना खरे को अपर निदेशक (मुख्यालय) महानिदेशालय, महिला चिकित्सालय रायबरेली की डॉ. कल्पना चौहान को अपर निदेशक (सीएचसी), लोकबंधु अस्पताल की डॉ. संदीपा श्रीवास्तव को अपर निदेशक (परिवार कल्याण), राज्य स्वास्थ्य संस्थान की संयुक्त निदेशक डॉ. निरुपमा सिंह को सिविल अस्पताल, महिला चिकित्सालय बिजनौर की डॉ. कविता आर्या को अपर निदेशक (नियोजन) महानिदेशालय, अवंतीबाई चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. सीमा श्रीवास्तव को अपर निदेशक (राष्ट्रीय कार्यक्रम) की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed