फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After the National Executive in Telangana, the President of Uttar Pradesh BJP will be decided, there may be a big change in the organization too

UP News : तेलंगाना में आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद तय होगा उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष, पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत

Sat, 02 Jul 2022 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Jul 2022 01:42 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन मंत्री बदले जा सकते हैं। वहीं, इस बैठक के बाद पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी होगी।

विज्ञापन
After the National Executive in Telangana, the President of Uttar Pradesh BJP will be decided, there may be a big change in the organization too
demo pic... - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना में शनिवार से होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन मंत्री बदले जा सकते हैं। वहीं, इस बैठक के बाद पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी होगी। साथ ही पीएम मोदी भी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन



दरअसल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह राज्य सरकार में जलशक्ति मंत्री भी हैं। पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। स्वतंत्रदेव का तीन वर्ष का कार्यकाल भी 16 जुलाई को पूरा हो रहा है। ऐसे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी अन्य की नियुक्ति होनी है। इस पद के लिए ब्राह्मण चेहरों में कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद महेश शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम चर्चा में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पिछड़े वर्ग से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, संजीव बालियान, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य दौड़ में है। एससी वर्ग से इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया, सांसद भोला सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य व रवि सोनकर के नाम चर्चा में है। 


संघ में भी बदले जा सकते हैं पदाधिकारी
संघ की 7 से 9 जुलाई तक राजस्थान के झुंझुनूं में होने वाली अखिल भारतीय बैठक के बाद प्रदेश में संघ के पश्चिम और पूर्वांचल क्षेत्र के पदाधिकारियों में भी बदलाव हो सकता है। उधर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2024-25 के लिए ब्लॉक स्तर पर संघ के गृहस्थ शताब्दी विस्तारक निकाले जाएंगे। 

दो वर्ष के लिए निकाले जाने वाले विस्तारकों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों-अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। लखनऊ में हुई तीन दिवसीय संघ की बैठक में इसकी कार्ययोजना बनाई गई। ये विस्तारक क्षेत्र में रहकर संघ की शाखाओं की संख्या बढ़ाएंगे और जनता को संघ से जोड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed