फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After the arrest of Ashish Mishra, the BJP state president said, he has not come to rob or crush anyone in Netagiri.

आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेतागिरी में किसी को लूटने या कुचलने नहीं आए हैं

Sun, 10 Oct 2021 10:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Oct 2021 10:10 PM IST
सार

लखनऊ में आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में स्वतंत्र देव का संदेश साफ था कि अब अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
After the arrest of Ashish Mishra, the BJP state president said, he has not come to rob or crush anyone in Netagiri.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि नेतागिरी में किसी को लूटने या फॉर्च्यूनर से किसी को कुचलने नहीं आए हैं। लखीमपुर हिंसा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर फॉर्च्यूनर से किसानों को कुचलने का आरोप है। शनिवार रात आशीष की गिरफ्तारी के बाद रविवार को लखनऊ में आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में स्वतंत्र देव ने यह बयान दिया। उनका संदेश साफ था कि अब अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


अटल कंवेंशन सेंटर में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश बैठक में स्वतंत्र देव ने कहा वोट कार्यकर्ता और पदाधिकारी के व्यवहार से मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जिस गली में रहते हैं वहां के दस लोग उनकी प्रशंसा करते हैं तो खुशी से सीना चौड़ा होता है। लेकिन यदि लोग उन्हें देखकर छिप जाते हैं तो यह अच्छा संदेश नहीं है। स्वतंत्र देव ने कहा कि राजनीति पार्टटाइम जॉब नहीं है। राजनीतिक को एक घंटे का समय देने से काम नहीं चलेगा। लोग समझते हैं कि राजनीति को एक घंटे का समय देकर पार्टी को भी खुश कर देंगे और परिवार को भी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित पश्चिम क्षेत्र के विधायक सांसदों की बैठक में भी स्वतंत्र देव ने कहा था कि विधायकी और सांसदी परिवार के सदस्य न चलाएं। शनिवार को ब्रज क्षेत्र के विधायकों व सांसदों की बैठक में स्वतंत्र देव ने दुहराया था कि विधायक, सांसद और मंत्री पद परिवार के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed