फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after seven deaths and six years of clumsiness two invalid hotels executed

सात मौतों और छह साल तक टालामटोली के बाद तोड़े गए चारबाग के दोनों अवैध होटल

Fri, 12 Jul 2019 02:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 12 Jul 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
after seven deaths and six years of clumsiness two invalid hotels executed
होटलों एसएसजे और विराट को एलडीए ने तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
19 जून 2018 को अग्निकांड में सात मौतों के बाद निशाने पर आए होटल एसएसजे इंटरनेशनल और विराट इंटरनेशनल के अवैधे निर्माण दूसरे दिन एलडीए ने विरोध के बीच तोड़ दिए। एक तरफ टीम अवैध निर्माण तोड़ रही थी, दूसरी तरफ होटल कारोबारी इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए काली पट्टी बांधकर कार्रवाई का विरोध करते रहे। छह साल बाद हुई कार्रवाई से अब दोनों होटल अब केवल जर्जर ढांचा भर रह गए हैं। 
विज्ञापन


एलडीए अधिकारियों का कहना है कि पांच मंजिला अवैध निर्माणों को विहित प्राधिकारी कोर्ट के आदेश के मुताबिक तोड़ दिया गया है। भूखंड 46, 46ए चंद्रभानु गुप्ता नगर, मवैया योजना पर सरिता रानी जायसवाल व अन्य के एसएसजे इंटरनेशनल के अवैध निर्माण में ढाई मंजिल का आवासीय नक्शा स्वीकृत था। इसमें अवैध निर्माण वाले ऊपरी दो मंजिलों व छज्जे को तोड़ा गया है। 
विज्ञापन


वहीं भूखंड 46, मवैया योजना पर अशर्फीलाल के नाम से होटल विराट इंटरनेशनल का अवैध निर्माण था। पूरी बिल्डिंग का ही नक्शा स्वीकृत नहीं था। इससे पूरे होटल का अवैध निर्माण तोड़ा गया। कार्रवाई के समय अधिशासी अभियंता ओपी मिश्र, सहायक अभियंता विनोद कुमार गुप्ता, अवर अभियंता अनिल सचान, विजेंद्र सिंह, मो. इस्माइल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि अब जोन-6 के इंजीनियरों को निर्देश दिया गया है कि बिल्डिंग टूटने के बाद यह सुनिश्चित कराएं कि आगे यहां केवल आवासीय उपयोग ही किया जाए। होटलों के अवैध निर्माण तोड़े जाने की रिपोर्ट एलडीए अब आवास विभाग को भेजेगा। 

वहां से एडीजी राजीव कृष्णा की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए आईएएस, पीसीएस अधिकारी सहित अन्य इंजीनियरों और बाबुओं पर कार्रवाई की जानकारी भी दी जानी है। अब यह देखना होगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

मांग, छोटे होटलों के लिए तय हों नियम-कायदे
कार्रवाई के दूसरे दिन चारबाग होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि दोनों होटल जब एक साल से बंद पड़े हैं तो उन्हें तोड़ने का कोई औचित्य नहीं था। कहा कि पांच सितारा होटलों की तरह चारबाग व नाका के बजट होटलों के लिए नियम-कायदे नहीं हो सकते हैं। बजट होटल एक तरह से गेस्ट हाउस की तरह काम करते हैं। इनके लिए अलग नियम होने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed