फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After setting a goal, achieving it is the mission: Champat Rai

लक्ष्य बना लेने के बाद उसकी पूर्ति ही मिशन : चंपत राय

Thu, 26 Sep 2024 07:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 26 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
After setting a goal, achieving it is the mission: Champat Rai
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित सीएमएस स्कूल के सभागार में बुधवार को अशोक सिंघल की 98वीं जयंती पर काव्यांजलि का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अशोक सिंघल के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि जीवन में लक्ष्य बना लेने के बाद उसकी पूर्ति ही मिशन बन जाता है।
विज्ञापन


अशोक सिंघल न्यास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चंपत राय ने कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर लेने के बाद उसे सफल करने के लिए प्रयास करने की प्रेरणा और उसे सफल होते देखने की प्रेरणा हमें स्व. सिंघल के जीवन से मिलती है। वे एक साधारण मनीषी होने के बाद भी असाधारण कार्य करने में सफल रहे। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि श्वेत वस्त्र धारण करने वाले सिंघल का जीवन सादगी की मिसाल थी।
विज्ञापन


शिखा भार्गव ने कहा कि लखनऊ आगमन पर अशोक सिंघल न्यास के ट्रस्टी भार्गव के घर पर ही ठहरते थे। उनके घर पर ही सभाओं का आयोजन करते थे। देर रात तक पुस्तकें पढ़ते थे। न्यास की संरक्षक अचला भार्गव व पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. हरिओम पंवार की कविताओं ने भरा जोश

काव्यांजलि के दौरान कवियों ने देशभक्ति रचनाओं से श्रोताओं में जोश भर दिया। डॉ. हरिओम पंवार ने अपनी कविता उरी का उत्तर घर में घुसकर... से उत्साह भर दिया। वहीं अभय निर्भीक ने भारत भू का नक्शा... कविता पढ़ी। शिवकुमार व्यास ने पढ़ा- सोच लिया गंगा सम बहना है...। विकास बौखल, प्रमोद द्विवेदी, अतुल नारायण और सोनी मिश्रा ने भी काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed