फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after parents say no marriage love couple suicides in raebareli

रायबरेली : घर वालों ने शादी से इंकार किया तो प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ पर लगाई फांसी

Fri, 21 Jun 2019 08:59 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 21 Jun 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
after parents say no marriage love couple suicides in raebareli
suicide - फोटो : amar ujala
रायबरेली के थाना क्षेत्र ढेकवा गांव में घर वालों के शादी से इंकार से क्षुब्ध प्रेमी युगल गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के बाहर बाग में शुक्रवार सुबह पेड़ से दोनों के शव अलग-अलग डाल से लटके मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिवारीजनों की मांग पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड से भी पड़ताल की। महराजगंज सीओ आरपी शाही, सलोन सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। वारदात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव निवासी विमलेश (17) व गांव की ही आरती (16) के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव के सभी लोगों को थी। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन घर के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर गुरुवार देरशाम विमलेश घर से गायब हो गया। आरती भी कई घंटे बाद घर नहीं लौटी तो घर वालों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रामदीन यादव की बाग में नीम के पेड़ की अलग-अलग डालों से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे प्रेमी युगल के शव लटके मिले। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते हजारों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर शिवगढ़, महराजगंज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा।

पुलिस के पहुंचने पर विमलेश का चाचा भगवानदीन डॉग स्क्वॉयड टीम से मामले की जांच कराने की मांग की। इस मांग पर गांव पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम ने घर से लेकर घटनास्थल तक बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ महाराजगंज आरपी शाही ने बताया कि मृतक विमलेश के पिता रामेश्वर व आरती के पिता महिपाल ने शव मिलने की तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि फौरी तौर पर मामले में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

लेकिन लड़की के पैर जमीन से छू रहे थे

बाग में एक ही पेड़ से अलग-अलग डाल से प्रेमी युगल के शव रस्सी के सहारे लटके मिले। मृत किशोरी के पैर जमीन से छू रहे थे, जबकि लड़के के पैर जमीन से कुछ ही ऊपर थे। इस बात को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि मामले मेें कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।

चंद कदमों की दूरी पर पड़े मोबाइल, बाद में गायब
सुबह वारदात की खबर सुनकर जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो घटनास्थल से करीब 20 फुट की दूरी पर खेत में मोबाइल पड़ा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मोबाइल गायब हो गया। हालांकि मोबाइल के कॉल डिटेल से भी काफी कुछ जानकारी मिल सकती है। यह मोबाइल लड़की का था या लड़के का। पुलिस मोबाइल का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed