फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After murder of Umesh Pal headquarters called for report of incident from Lucknow Crime Branch

प्रयागराज कांड: वारदात के बाद CBI में बढ़ी हलचल, मुख्यालय ने लखनऊ क्राइम ब्रांच से तलब की घटनाक्रम की रिपोर्ट

Tue, 28 Feb 2023 12:45 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Feb 2023 12:45 AM IST
सार

राजूपाल हत्याकांड की स्थानीय पुलिस और सीबीसीआईडी से जांच होने के बाद अदालत के आदेश पर सीबीआई ने जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया था। लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत ने बीते अक्तूबर महीने में अतीक समेत दस आरोपियों के खिलाफ आरोप भी तय किए थे।

विज्ञापन
After murder of Umesh Pal headquarters called for report of incident from Lucknow Crime Branch
उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के मामले की गूंज सीबीआई मुख्यालय तक हुई है। मुख्यालय ने लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। साथ ही अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने को कहा है। ध्यान रहे कि लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने अतीक अहमद के खिलाफ दो केस दर्ज किए है।

विज्ञापन

राजूपाल हत्याकांड की स्थानीय पुलिस और सीबीसीआईडी से जांच होने के बाद अदालत के आदेश पर सीबीआई ने जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया था। लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत ने बीते अक्तूबर महीने में अतीक समेत दस आरोपियों के खिलाफ आरोप भी तय किए थे। इस दौरान अतीक को कड़ी सुरक्षा में गुजरात की साबरमती जेल से लखनऊ लाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहादुर और ईमानदार मुख्यमंत्री बताया था। इस प्रकरण में भी अदालत में अंतिम दौर की सुनवाई होना बाकी है। वहीं दूसरा मामला देवरिया जेल में लखनऊ के व्यापारी को बंधक बनाकर मारपीट करने और उसकी कंपनी को अपने नाम कराने से जुड़ा है। इस मामले की जांच अभी सीबीआई कर रही है। उसने अतीक के पुत्र उमर की गिरफ्तारी पर ढाई लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया किया था। बीती 22 अगस्त को उमर ने लखनऊ की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद से वह लखनऊ जेल में बंद है।

विज्ञापन

कील-कांटे होने लगे दुरुस्त
राजूपाल हत्याकांड के गवाह की हत्या के बाद सीबीआई ने अतीक और उसके करीबियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों के कील-कांटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए है। राजूपाल हत्याकांड में जल्द सुनवाई के लिए कवायद की जा रही है तो देवरिया जेल कांड को लेकर भी अधिकारियों ने जरूरी कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। इस प्रकरण में सीबीआई ने अतीक के प्रयागराज स्थित आवास पर भी छापा मारा था और देवरिया जेल के अधिकारियों से पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed