फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After Holi, passengers will return based on Tatkal quota.

Lucknow News: होली बाद तत्काल कोटे के भरोसे होगी यात्रियों की वापसी

Thu, 19 Feb 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
After Holi, passengers will return based on Tatkal quota.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। होली पर घर आने और वापस लौटने वालों के लिए ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख रूटों पर वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली रूट की ट्रेनों में वेटिंग 120 और मुंबई जाने वाली गाड़ियों में 150 के पार पहुंच गई है। फिलहाल 20 हजार से अधिक यात्री कंफर्म टिकट के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


4 मार्च को होली है। लखनऊ आने वाले यात्री त्योहार के बाद 6 मार्च से वापसी की योजना बना रहे हैं, मगर दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम और वैशाली जैसी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों की उम्मीदें तत्काल कोटे की करीब 5,400 सीटों पर टिकी हैं। हालांकि, जिस रफ्तार से वेटिंग बढ़ रही है, तत्काल में भी सीट मिलनी चुनौती से कम नहीं होगी।
विज्ञापन



वहीं, मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, अवध, कुशीनगर और सीतापुर-एलटीटी जैसी रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 150 के पार है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तत्काल कोटे की सीटों की बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों पर दारोमदार

रेगुलर ट्रेनों में जगह न मिलने के मलाल को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन लगातार होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहा है। अब तक चंडीगढ़, पटना, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और वाराणसी के लिए करीब 30 स्पेशल ट्रेनों का एलान किया जा चुका है। रेलवे का दावा है कि इन ट्रेनों के संचालन से वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed