फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after father's scold his percentile went from 18 to 99.22

जेईई मेन परीक्षा : पिता की डांट के बाद कड़ी मेहनत की, परसेंटाइल पहुंचे 18 से 99

Wed, 01 May 2019 12:39 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 01 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
after father's scold his percentile went from 18 to 99.22
मोहम्मद मुजम्मिल (दाएं) - फोटो : amar ujala
जेईई मेन के बदले पैटर्न में साल में दो बार मेन देने का मौका, युवाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर जैसा साबित हो रहा है। इसकी बानगी सोमवार को घोषित दूसरे चरण के परिणाम में देखी जा सकती है। राजधानी के मोहम्मद मुजम्मिल के जनवरी की परीक्षा में सिर्फ 18 परसेंटाइल थे, वहीं अप्रैल की परीक्षा में उन्होंने 99.22 परसेंटाइल प्राप्त किए।
विज्ञापन


मुजम्मिल के पिता मोहम्मद शफीक अहमद चिनहट में एक इलेक्ट्रिक कंपनी में काम करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह कई बार आवश्यक सुविधाएं नहीं उपलब्ध करा पाते थे। किंतु वे चाहते थे कि उनका बेटा इंजीनियर बने। 
विज्ञापन

हालांकि मुजम्मिल नेवी में जाना चाहता था। इसी वजह से उसने पहली बार थोड़ी कम तैयारी के साथ परीक्षा दी। जब 18 परसेंटाइल आए तो पापा ने बहुत डांटा।

शिक्षकों ने भी बहुत काउंसलिंग की। मुजम्मिल बताते हैं कि पापा की डांट के बाद मैंने ठान लिया कि अब मुझे इसी क्षेत्र में जाना है और कुछ कर दिखाना है। 

मैंने नियमित मॉक टेस्ट शुरू किया। शिक्षकों के साथ निर्धारित समय से अतिरिक्त तैयारी की और कठिन चीजों का कांसेप्ट क्लीयर किया। फिलहाल अब किसी एनआईटी-आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करके इसी क्षेत्र में कॅरिअर बनाना है।

मुजम्मिल ने बताया कि चाचा मोहम्मद नावेद आर्थिक सहयोग करते हैं। परिवार में मां रुकैया खातून, भाई नजमुल हसन, एक बहन है। टिप्स- टाइम टेबल बनाकर तैयारी की। कठिन विषय को नियमित रिवीजन किया। मॉक टेस्ट काफी सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed