फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after defeat, party members depressed

नहीं मिली जीत की संगत तो बदल गई चेहरे की रंगत

Fri, 11 Mar 2022 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:32 AM IST
विज्ञापन
after defeat, party members depressed
अभिषेक सहज
विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी के रमाबाई अंबेडकर मैदान में मतगणना के दौरान प्रत्याशियों की भाव-भंगिमाएं समय के साथ बदलती रहीं। जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ी जीत-हार के अंतर को लेकर किसी के चेहरे पर खुशी तो किसी के चेहरे पर मायूसी नजर आई।
जीत की ओर बढ़ रहे प्रत्याशियों के चेहरे की रंगत खिली नजर आई तो वहीं कुछ प्रत्याशियों पर जीत-हार की उठापटक का असर दिखा ही नहीं। वे सामान्य रूप से हंसते-बोलते रहे। मतगणना के दौरान एक-दो सीटों को छोड़कर दोपहर तक काफी हद तक तस्वीर साफ हो चुकी थी लेकिन फिर भी पीछे चल रहे प्रत्याशियों को उम्मीद बनी रही कि अभी उलटफेर हो सकता है। पश्चिम, उत्तर और मध्य सीटों पर शाम तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही और लोग मोबाइल पर इन सीटों का हाल जानने के लिए बेकरार रहे।
विज्ञापन

असहज दिखे अंजनी
जहां एक ओर पूरे प्रदेश में भाजपा को मिल रही बढ़त के साथ जीत का जश्न मनाया जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर राजधानी में पश्चिम सीट पर भाजपा को सपा से कांटे की टक्कर मिल रही थी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव काफी असहज दिखे। हालांकि देर शाम परिणाम की घोषणा के बाद भाजपा को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदफ के चेहरे पर उड़ीं हवाइयां
शहर की मध्य विधानसभा सीट पर शुरू से ही पिछड़ती चली गईं कांग्रेस प्रत्याशी सदफ जफर के चेहरे पर हवाइयां उड़ती नजर आईं।
बड़े बेआबरू होकर...
पूर्व विधानसभा सीट की मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी अनुराग भदौरिया के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखीं जिसे कैमरे के सामने वे छिपाने की असफल कोशिश करते नजर आए। हार के बाद वे मतगणना स्थल से काफी निराश होकर निकले।
छलका परेशानी का सबब
कैंट विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी राजू गांधी मतगणना शुरू होने के बाद थोड़ी देर बाद से ही असहज दिखने लगे। जैसे-जैसे ब्रजेश पाठक बढ़त बनाते गए, राजू गांधी के चेहरे पर परेशानी का सबब छलकता नजर आने लगा।
...जब हार गई उम्मीद
उत्तर विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा में आखिरी तक कांटे का मुकाबला बना रहा। उम्मीद के साथ हार का डर भी सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला के चेहरे पर साफ नजर आता रहा।
हर राउंड के साथ धड़कने तेज
मध्य विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रजनीश गुप्ता की भाव-भंगिमाएं बदलती रहीं। हर राउंड में वोटों की गिनती के साथ उनकी और उनके समर्थकों की धड़कने भी तेज होती रहीं जिसका असर उनके चेहरे पर भी साफ नजर आया।

महफिल में तो हंसते हैं...
सरोजनीनगर सीट से सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र मतगणना के दौरान पूरे समय एक ही मूड में नजर आए। वोटों की गिनती के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रही और वे सामान्य नजर आए। हालांकि इस मुस्कान के पीछे का दर्द सिर्फ और सिर्फ वे ही समझ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed