{"_id":"626461cee5db8b4e9a5d8a38","slug":"after-comlaint-on-igrs-no-action-got-suicide-gw-reporters-news-lko627516338","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस पर शिकायत कर बताया जान का खतरा, कार्रवाई न होने पर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस पर शिकायत कर बताया जान का खतरा, कार्रवाई न होने पर लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हजरतगंज के लालबाग इलाके में रहने वाले सुनील कुमार श्रीवास्तव (45) ने 18 मार्च को खुदकुशी कर ली थी। पेशे से वह निजी कैब चालक था। एक ट्रेवल एजेंसी में काम करता था। इस मामले में मृतक के भांजे की तहरीर पर हजरतगंज थाने में ट्रेवल एजेंसी के संचालक सारिक पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं मृतक के भांजे का आरोप है कि खुदकुशी के चार दिन पहले सुनील ने आईजीआरएस में शिकायत की थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह डर गया। इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली।
कानपुर के रेल बाजार स्थित पुराना तारघर कॉलोनी निवासी शांतनु के मुताबिक, उसके मामा सुनील श्रीवास्तव लालबाग में रहते थे। वह आलमबाग के सरदारीखेड़ा के रहने वाले सारिक की कैब चलाते थे। शांतनु के मुताबिक, सारिक अक्सर माइलेज को लेकर सुनील से झगड़ा करता था और काफी समय तक सारिक ने भुगतान भी नहीं किया था। सुनील ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। होली वाले दिन 18 मार्च को सुनील ने आत्महत्या कर ली। हजरतगंज पुलिस ने शांतनु की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
मौत के बाद सुनील के बैग से मिला पत्र
शांतुन के मुताबिक, 23 मार्च को सुनील का बैग चेक किया। उसमें सुनील ने आईजीआरएस पर जो शिकायत की थी, उसका कागज रखा हुआ था। इस आधार पर शांतनु ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शुक्रवार को केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, शांतनु की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।