फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After being released from jail, he pressurized a married woman for marriage, arrested

Lucknow News: जेल से छूटकर विवाहिता पर बनाया शादी का दबाव, गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
After being released from jail, he pressurized a married woman for marriage, arrested
जेल से छूटकर विवाहिता पर बनाया शादी का दबाव, गिरफ्तार
लखनऊ। जेल से कुछ दिन पहले जमानत पर छूटे हसनगंज निवासी अमित कश्यप ने विवाहिता से छींटाकशी की। शादी का दबाव बनाया और विरोध करने पर धमकी दी। आरोप है कि आरोपी के घर वालों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी व उसके घरवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी अमित के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


हसनगंज निवासी महिला के मुताबिक 2019 में उन्होंने अमित कश्यप के खिलाफ थाने में बड़ी बेटी से छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। तब बेटी नाबालिग थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। इसके बाद बेटी की शादी कर दी थी। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले अमित जमानत पर छूटा और फिर से बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। बीते तीन जनवरी की रात साढ़े दस बजे अमित ने उनकी बेटी से छींटाकशी की। शोर सुनकर जब वह दौड़ीं तो आरोपी गाली-गलौज कर भाग निकला।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि शनिवार को सुबह दस बजे अमित व उसके घरवाले धारदार हथियार के साथ घर पर आ धमके। विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह से उनकी व बेटी की जान बचाई। इंस्पेक्टर डीके सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed