फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after beakup, man viral her photo on social media

प्रेमिका ने किया ब्रेकअप, तो युवक ने अश्लील फोटो कर दीं वायरल

Fri, 24 Jun 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
after beakup, man viral her photo on social media
लखनऊ। कृष्णानगर में रहने वाली युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था। कुछ महीने पहले दोनों में किसी बात को लेकर दूरियां बढ़ने लगी। ब्रेकअप होने पर प्रेमी ने युवती की अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और धमकी देने लगा। पीड़िता को जानकारी हुई तो उसने कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक, पीड़िता का प्रतापगढ़ निवासी परमीत सिंह नाम के युवक से प्रेम संबंध था। पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने तक सब ठीक रहा। इसके अचानक संबंधों में दूरी बढ़ने लगी। युवती ने काफी दूरी बढ़ा ली और ब्रेकअप कर मिलना-जुलना बंद कर दिया। इस पर नाराज होकर प्रेमी परमीत ने उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी और कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, परमीत लगातार अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था जिस पर उसने आपत्ति दर्ज कराई। इस पर धमकी देकर परमीत ने उसे मिलने के लिए बुलाया। दबाव में वह दो मई को परमीत से मिलने गई जहां परमीत ने युवती का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसका सारा डाटा अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया। आरोपी ने अश्लील तस्वीरों को अलग-अलग नंबरों पर भेजना शुरू कर दिया। परमीत ने पीड़ित को अगवाकर जाने से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर प्रतापगढ़ निवासी परमीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed