फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after accident two girls laying down on road

आधा घंटे तक सड़क पर पड़ी रहीं बुआ-भतीजी

Sun, 11 Oct 2020 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
after accident two girls laying down  on road
लखनऊ के काकोरी में ट्रक हादसे में जान गंवाने वाली बुआ-भतीजी के घरों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दौड़ने निकलीं तीनों किशोरियां ट्रक की चपेट में आने के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क पर लहूलुहान पड़ी रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां सुबह आवाजाही बहुत कम होता है। हादसे में आराधना व उसकी भतीजी प्रिया की मौत हो गई।
विज्ञापन

आराधना की सहेली पिंकी गंभीर रूप से घायल है। हादसे का पता तब चला जब पिंकी की बहन चिंकी मॉर्निंग वॉक पर निकली। मोटी नीम चौराहे के पास तीनों को खून से लथपथ हालत में पड़ा देख उसके होश उड़ गए। वह चीखते हुए घर पहुंची और परिवारीजनों को सूचना दी। इसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सही समय पर मदद मिलती तो शायद दोनों की जान बच जाती। पुलिस ने बताया कि आराधना के पिता चंद्रपाल और प्रिया के पिता संतोष गौतम मेहनत-मजदूरी करते हैं। अराधना सात भाई-बहनों में छोटी थी और कक्षा नौ में पढ़ रही थी। प्रिया चार संतानों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन

बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस में भर्ती होना चाहती थीं
आराधना और प्रिया की मौत से परिवारजन के साथ पूरा गांव सदमे में है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किशोरियां बेटियों की सुरक्षा और न्याय के लिए ही पुलिस में भर्ती होना चाहती थीं। इसके लिए रोजाना सुबह पांच बजे बुआ-भतीजी दौड़ लगाने निकल पड़ती थीं। गांव की अन्य किशोरियां भी प्रेरित होकर इनके साथ दौड़ती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed