फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after accident, car and truck fired

कार व ट्रक की टक्कर, धूं-धूं कर जले दोनों वाहन

Mon, 25 Jan 2021 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
after accident, car and truck fired
लखनऊ। गोसाईंगंज के बसरहिया मोड़ पर रविवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार, एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर लगने के बाद कार के इंजन में आग लग गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं चालक जलता ट्रक लेकर वहां से भाग निकला। करीब चार किमी. की दूर गंगागंज में ट्रक रोका गया। इसके बाद अग्निशमन कर्मचारियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। ट्रक में कपड़े व अगरबत्ती लदा था। वहीं कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार में चार लोग फंसे थे। स्थानीय लोगाें ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, रात करीब आठ बजे कोहरे में तेज रफ्तार कार, ट्रक के पीछे से जा घुसी। तेज टक्कर लगने से कार के इंजन में आग लग गई। कार का आधा हिस्सा ट्रक में जा घुसा। आग लगते ही ट्रक चालक काफी तेजी से वहां से भाग निकला। डीसीएम में अगरबत्ती व कपड़े लदे थे। तेज रफ्तार से चलते हवा लगने पर आग तेजी से पूरे ट्रक में फैल गई। आग की लपटें बढ़ने लगीं तो चार किमीं दूरी पर जाकर चालक ने रोका। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियेां ने आग पर काबू पाया। डीसीएम चालक वहां से भाग निकला था। वहीं घायल कार सवारों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, कार अमेठी निवासी मान सिंह की है। घायलों के बारे में देर रात तक कोई जानकारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed