फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After a fight with his wife, he set himself on fire and died

Lucknow News: पत्नी से झगड़े के बाद आग लगा ली, मौत

Sun, 06 Jul 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
After a fight with his wife, he set himself on fire and died
मलिहाबाद। रहीमाबाद के रामनगर गांव में रतिराम 48 ने शनिवार सुबह खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे रतिराम की मौत हो गई। इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि छानबीन में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुताबिक जिंदौर गांव के मजरे रामनगर निवासी रतिराम पत्नी की हरकतों से परेशान थे। शनिवार सुबह 10 बजे उसने घर के भीतर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाया। हालत गंभीर देखकर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रतिराम की पत्नी फोन पर अक्सर बात करती थीं। उसने पत्नी को इसके लिए मना किया था, लेकिन वह उनकी बात नहीं मान रही थीं। दो दिन पहले भी रतिराम ने पत्नी को किसी से फोन पर बात करते पकड़ा था। इसको लेकर दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद पत्नी माधुरी घर से चली गई थीं। फोन भी बंद कर लिया था। इसी बात से रतिराम आहत थे। उसका 13 साल का एक बेटा है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। लिखित शिकायत पर यह पता लगाया जाएगा कि माधुरी किससे फोन पर बात करती थीं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed