फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   affordable flat scheme by lucknow nagar nigam

महंगे फ्लैट्स की डिमांड कम होने पर लखनऊ में आई ये बेहद सस्ती स्कीम

Sun, 12 Feb 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Feb 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
affordable flat scheme by lucknow nagar nigam
डेमो प‌िक - फोटो : demo pic
एलडीए और आवास विकास से कम कीमत पर फ्लैट पाने के लिए नगर निगम की आवासीय योजनाओं का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम की चारों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल से शुरू होगा। 
विज्ञापन


आचार संहिता खत्म होने के बाद आवेदन फार्म जारी कर दिए जाएंगे। डेढ़ हजार से अधिक फ्लैटों की चार मल्टीस्टोरी हाउसिंग योजनाएं नगर निगम शहर में ला रहा है। उनमें तीन पारा क्षेत्र में हैं और एक रायबरेली रोड पर ओमेक्स के पास औरंगाबाद खालसा गांव मे है।
विज्ञापन


पारा की जो तीन योजनाएं हैं, उनमें दो तो छह-छह मंजिला तक हैं और एक जी प्लस थ्री व डुप्लेक्स योजना है। इसके साथ ही औरंगाबाद खालसा की जो योजना है, उसमें आठ मंजिला तक निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की ये योजनाएं स्ववित्त पोषित पर आधारित हैं। इनका निर्माण आवंटियों के पैसे से ही किया जाएगा। शुरुआती कार्य के लिए नगर निगम ने सरकार से अर्थिक मदद मांगी थी। इस पर शासन की ओर से नया सवेरा योजना में नगर निगम को 21 करोड़ रुपये कर्ज के तौर पर दिए गए हैं। योजनाओं का मानचित्र भी एलडीए पास कर चुका है। ऐसे में अब सिर्फ योजनाओं के पंजीकरण का काम शेष है, जो अप्रैल में शुरू हो जाएगा।

छह से आठ लाख रुपये के फ्लैट अधिक होंगे

affordable flat scheme by lucknow nagar nigam
डेमो प‌िक - फोटो : डेमो फोटो

महंगे फ्लैटों की कम डिमांड के चलते नगर निगम की आने वाली मल्टीस्टोरी हाउसिंग योजनाओं में आम आदमी की पहुंचा वाले छह से आठ लाख रुपये कीमत वाले वाले फ्लैट अधिक होंगे। पास हो चुकी 1500 फ्लैटों की चार योजनाओं में इनकी तादाद कम से कम 35 प्रतिशत रहेगी। पहले यह 20 प्रतिशत ही थी, जिसे बाद में प्रधानमंत्री आवास योजना को देखते हुए बढ़ाया गया है।

एलडीए, आवास विकास से कम होगी कीमत
नगर निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसएफजेड जैदी का कहना है कि नगर निगम के फ्लैट एलडीए और आवास विकास परिषद से सस्ते होंगे। उनकी तुलना में रेट करीब 20 से 30 प्रतिशत तक कम होगा। इससे फ्लैट बिकने में कोई समस्या नही होगी, क्योंकि  नगर निगम नो प्रॉफिट नो लॉस पर काम कर रहा है। एलडीए और आवास विकास निर्माण लागत में 10 प्रतिशत से अधिक कास्ट अतिरिक्त जोड़ते हैं, जो कि नगर निगम नहीं जोड़ेगा।

3500 रुपये प्रति वर्ग फीट होगी जमीन की कीमत
नगर निगम की योजनाओं में फ्लैट की कीमत एलडीए और आवास विकास से करीब 700 रुपये वर्ग फीट कम होगी। आर्किटेक्ट और कंसल्टेंट की रिपोर्ट के बाद नगर निगम ने यह साफ कर दिया है कि उसके फ्लैट की कीमत 3300 से 3500 रुपये प्रति वर्ग फीट तक होगी। नगर निगम का एक हजार वर्ग फीट का फ्लैट 33 से 35 लाख का पड़ेगा जबकि अभी एलडीए और आवास विकास के इतने ही बड़ेफ्लैट 40 से 42 लाख रुपये के पड़ रहे हैं।

किस योजना में कितने फ्लैट
पारा-वन योजना -126
पारा-टू योजना- 344
पारा डुप्लेक्स योजना-294
औरंगाबाद खालसा-721

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed