{"_id":"5710970fe7abf3dd3fd3ceae1f0982e4","slug":"aeroplane-return-from-runway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनवे से लौटा विमान, 51 यात्री फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनवे से लौटा विमान, 51 यात्री फंसे
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Jan 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मंगलवार रात मौसम की मार के चलते एक विमान को रनवे से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इससे लखनऊ से दिल्ली जाने वाले 51 यात्री फंस गए। एयरलाइंस कंपनी ने इस फ्लाइट को निरस्त कर दिया है। वहीं, कोहरे के चलते मंगलवार को स्पाइस जेट की उड़ान (एसजी-418 व 419) भी निरस्त रही।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 8 बजे इंडिगो एयरलाइंस का विमान (6ई-449) मुंबई से लखनऊ आया था। इसे 51 यात्रियों को लेकर दिल्ली जाना था।
हालांकि रात 9 बजे तक मौसम की खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। दरअसल, जिस समय इस विमान ने लैंड किया उस समय विजिबिलिटी 500 मीटर थी।
लेकिन दोबारा उड़ान भरने के दौरान विजिबिलिटी 250 मीटर ही रह गई। इसके बाद फ्लाइट का संचालन निरस्त कर उसे रनवे से लौटा दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि रात 10 बजे तक यात्री विमान में बैठे रहे। बाद में उड़ान भरने की संभावना कम देखते हुए स्थानीय यात्री वापस लौट गए।
मौसम में लगातार गिरावट को देखते हुए दो एयरलाइंस ने अपनी एक-एक उड़ानों को आगामी 10 जनवरी तक निरस्त कर दिया है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई-444 दिल्ली से सुबह 7:35 बजे राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचती है।
लेकिन कोहरे को देखते हुए इस फ्लाइट को आगामी 10 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इस उड़ान के निरस्त होने के चलते यहां से दिल्ली जाने वाली इसी एयरलाइंस की उड़ान 6ई-445 भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
वहीं, गो एयरलाइंस ने भी अपनी उड़ान जी-8/188 को 10 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है।