{"_id":"696bfbab93c256556709675d","slug":"advocates-adamant-on-demanding-action-against-nsa-and-gangster-lucknow-news-c-13-lko1096-1563948-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एनएसए और गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग पर अड़े अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एनएसए और गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग पर अड़े अधिवक्ता
Sun, 18 Jan 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित बारा टोल प्लाजा पर वकील की पिटाई रत्नेश शुक्ला के मामले में अधिवक्ता आरोपियों के खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बार काउंसिल चुनाव के दौरान हुई इस घटना से नाराज वकील बारा टोल प्लाजा पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
सेंट्रल बार के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि टोल प्लाजा के कर्मचारी किसी के साथ भी अभद्रता करते हैं। आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाए। साथ ही वकीलों के वाहन को पूरे प्रदेश में टोल मुक्त किया जाए। ऐसा नहीं होता है तो वकील आंदोलन करेंगे। बार काउंसिल के सदस्य और प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के आरोपियों के ऊपर रासुका के तहत कार्रवाई करके मुकदमा चलाना चाहिए। सरकार को गाइडलाइन बनानी चाहिए कि सभी टोल प्लाजा चलाने वाली कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी पर रखने के पहले उनका सत्यापन कराएं। कर्मचारियों को लोगों से अच्छा व्यवहार करने की ट्रेनिंग दें। बार काउंसिल के सदस्य और प्रत्याशी अखिलेश कुमार अवस्थी ने कहा कि इस घटना के तुरंत बाद वह बाराबंकी गए और पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग रखी।