फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Adverse entry to two ADOs, show cause notice to six

Lucknow News: दो एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, छह को कारण बताओ नोटिस

Thu, 10 Aug 2023 07:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 10 Aug 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to two ADOs, show cause notice to six
स्कूलों के कायाकल्प में खराब प्रगति पर सीडीओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

सात दिन में प्रगति में सुधार न लाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प में भी मनमानी की हद पार हो गई है। समीक्षा में डलमऊ और खीरों की प्रगति सबसे खराब मिलने पर दोनों ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इसके अलावा छह ब्लॉकों के एडीओ को कारण बताओ नोटिस देकर सात दिन में प्रगति में सुधार लाकर जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिले के परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई है। सभी एडीओ पंचायत को स्कूलों का कायाकल्प कराकर शत-प्रतिशत प्रगति लाने के आदेश दिए गए हैं। ब्लॉक के अधिकारियों की सुस्ती के कारण स्कूलों के कायाकल्प का काम भी राम भरोसे चल रहा है। सीडीओ ने स्कूलों के कायाकल्प की समीक्षा की तो डलमऊ और खीरों के एडीओ की मनमानी उजागर हो गई है। सबसे खराब प्रगति मिलने पर एडीओ पंचायत डलमऊ कैलाश नाथ पटेल, प्रभारी एडीओ पंचायत खीरों अरविंद कुमार को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा खराब प्रगति पर अमावां, दीनशाह गौरा, सतांव, राही, ऊंचाहार और सरेनी के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इन ब्लॉकों के 70 स्कूलों में काम अधूरा है। सीडीओ ने एडीओ को सात दिन में प्रगति में सुधार लाकर जवाब देने के आदेश दिए हैं। प्रगति में सुधार न आने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीपीआरओ जितेंद्र सिंह का कहना है कि सीडीओ ने खीरों व डलमऊ के एडीओ पंचायत को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। छह एडीओ को कारण बताओ नोटिस देकर सात दिन में प्रगति में सुधार लाकर जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed