फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ADR report: Out of 403 MLAs in UP, 205 have some case registered, this time more than half the elected are tainted

यूपी के नए विधायकों में 51 फीसदी दागी: वर्ष 2017 के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा दागी जीते, करोड़पति विधायक भी बढ़े

Mon, 14 Mar 2022 08:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Mar 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार
चुनाव जीते वाले पांच विधायकों के खिलाफ हत्या के मुकदमे चल रहे हैं। 29 विधायकों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। वहीं भाजपा से जीतने वाले एक विधायक पर दुष्कर्म का आरोप है। छह विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा का मामला दर्ज है।
loader
ADR report: Out of 403 MLAs in UP, 205 have some case registered, this time more than half the elected are tainted
एडीआर रिपोर्ट: जानिए आपने कैसे विधायक चुने? - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रदेश में गठित होने जा रही 18वीं विधानसभा में आधे से अधिक विधायक दागी हैं। इन पर किसी न किसी तरह का केस दर्ज है। 366 विधायक ऐसे भी चुने गए हैं जो करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म- यूपी इलेक्शन वॉच ने रविवार को चुने गए सभी 403 विधायकों के हलफनामे का विश्लेषण कर आंकड़े जारी किए हैं।



एडीआर के आंकड़ों के अनुसार 403 विधायकों में से 205 विधायकों ने अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों का जिक्र किया है। 2017 में हुए चुनाव में ऐसे विधायकों की संख्या 143 थी। इस बार विधानसभा में हत्या के आरोपी और हत्या के प्रयास के भी आरोपी जीते हैं। 6 विधायकों पर महिला अत्याचार और एक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है। भाजपा के 255 में से 111 विधायकों पर और सपा के 111 में से 71 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपना दल एस के 12 में से 3, रालोद के 8 में से 7, सुभासपा व निषाद पार्टी के 6 में से 4-4, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2 व कांग्रेस के दोनों विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बसपा के एक मात्र विधायक पर भी केस दर्ज है। जिन पांच विधायकों पर हत्या का केस दर्ज है, उसमें सपा के गुन्नौर से विधायक राम खिलाड़ी, गोसाईंगंज से विधायक अभय सिंह और चायल से विधायक पूजा पाल, भाजपा के गोला गोकर्णनाथ से विधायक अरविंद गिरी और बालामऊ से विधायक रामपाल वर्मा शामिल हैं। भाजपा के टिकट पर सोनभद्र की दुद्धी से चुनाव जीते रामदुलार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है।


हर 10 में से 9 विधायक करोड़पति
इस बार हर 10 विधायकों में से 9 करोड़पति हैं। पिछली विधानसभा में 10 में से 8 विधायक करोड़पति थे। यानी इस बार 403 में से 366 विधायक करोड़पति हैं। इनमें भाजपा के 255 में से 233, सपा के 111 में से 100 विधायक, अपना दल के 12 में से 9 और रालोद के 8 में से 7 विधायक करोड़पति हैं। बाकी दलों के सभी विधायक करोड़पति हैं।

सपा के अनिल की संपत्ति सबसे कम
सपा से चित्रकूट से जीते अनिल कुमार अनिल प्रधान की संपत्ति सबसे कम है। अनिल ने अपनी कुल संपत्ति 36496 रुपये की घोषित की है। गोरखपुर की चौरी चौरा सीट से विधायक संजय निषाद के बेटे सरवन कुमार निषाद ने अपनी कुल संपत्ति 72996 रुपये बताई है।

टॉप फाइव करोड़पति विधायक
टॉप फाइव करोड़पति उम्मीदवारों में मेरठ कैंट से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल की कुल संपत्ति 148 करोड़ से अधिक है। मुरादाबाद ग्रामीण सीट से सपा से जीते मो. नासिर की संपत्ति 60 करोड़ है। अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट से सपा से चुने गए राकेश पांडेय की संपत्ति 59 करोड़ है। आगरा की बाह सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बनी रानी पक्षालिका सिंह की संपत्ति 58 करोड़ और अमेठी के तिलोई से विधायक बने भाजपा के मयंकेश्वर सिंह की संपत्ति 58 करोड़ से अधिक है।
 
305 विधायक डिग्रीधारी
इस बार जीते विधायकों में 305 डिग्रीधारी और तीन डिप्लोमाधारी हैं। 87 ने अपनी शैक्षिक योग्यता आठवीं से इंटर के बीच बताई है। 7 विधायकों ने खुद को केवल साक्षर घोषित किया है और एक विधायक ने अपनी शैक्षिक योग्यता बताई ही नहीं है।

पिछले चुनाव के मुकाबले महिला विधायकों की संख्या 7 अधिक
इस बार महिला विधायकों की संख्या पिछली बार की तुलना में 7 अधिक है। इस बार 47 महिलाएं विधायक बनी हैं। पिछली विधानसभा में 40 महिलाएं जीती थीं। नई विधानसभा में 25 से 50 वर्ष उम्र के विधायकों की संख्या 169 है। जबकि 51 से 80 वर्ष की आयु के विधायकों की संख्या 232 है। दो उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed