फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ADR repoert analysis on property of MLA of Uttar Pradesh.

एडीआर रिपोर्ट : दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ी कई विधायकों की संपत्ति, गुड्डू जमाली की संपत्ति पांच साल में 77 करोड़ रुपये बढ़ी

Thu, 03 Mar 2022 12:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Mar 2022 12:42 PM IST
सार

दोबारा चुनाव लड़ रहे 301 विधायकों की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण किया गया है। जिसके अनुसार पिछले पांच साल में भाजपा के विधायकों की संपत्ति में औसतन 59.87 प्रतिशत की जबकि बसपा के विधायकों की संपत्ति 47 और सपा के विधायकों की 46.18 बढ़ी है।

विज्ञापन
ADR repoert analysis on property of MLA of Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

वर्ष 2017 में चुने गए विधायक जो विधानसभा चुनाव 2022 में किस्मत आजमा रहे हैं, उनकी संपत्ति में भारी बढ़ोतरी हुई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच ने दोबारा चुनाव लड़ रहे विधायकों व विधान परिषद के सदस्यों की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण किया है। इसके मुताबिक भाजपा के विधायकों की संपत्तियों में औसतन 59.87 प्रतिशत, सपा के विधायकों की संपत्ति में 46.18 प्रतिशत और बसपा के विधायकों की संपत्ति में 47 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


रायबरेली से कांग्रेस के टिकट पर 2017 विधानसभा चुनाव जीतने वाली अदिति सिंह की कुल संपत्ति 13 लाख 98 हजार रुपये थी। लेकिन 2022 के चुनाव में यह संपत्ति 30 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। हालांकि एडीआर रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इसमें अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह जिनकी मृत्यु वर्ष 2019 में हुई थी, उनकी संपत्ति जोड़ी गई है या नहीं। वहीं, भाजपा के बांसगांव से विधायक डॉ. विमलेश पासवान की संपत्ति में 13 गुना का इजाफा हुआ है। पहले उनकी संपत्ति 2.18 करोड़ रुपये की थी। इस चुनाव में उनकी संपत्ति 26.13 करोड़ रुपये की हो गई है। बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा की संपत्ति भी 2.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 21 करोड़ हो गई है। मेहरोनी से भाजपा विधायक मनोहर लाल की संपत्ति में 1.38 करोड़ से बढ़कर 15 करोड़ रुपये की हो गई  है। अतरौली से भाजपा विधायक संदीप कुमार सिंह की संपत्ति 1.42 करोड़ से बढ़कर 14.46 करोड़ रुपये की हो गई है।
विज्ञापन


गुड्डू जमाली की संपत्ति में हुई 77 करोड़ रुपये की वृद्धि
बसपा छोड़ एआईएमआईएम के टिकट पर आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से चुनाव लड़ रहे गुड्डू जमाली की संपत्ति में सर्वाधिक 77 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में उनकी संपत्ति 118.76 करोड़ रुपये की थी, जो अब बढ़कर 195.85 करोड़ रुपये की हो गई है। दूसरे नंबर पर छपरौली निवार्चन क्षेत्र से भाजपा के सहेंद्र सिंह रमाला है, उनकी संपत्ति में 46.45 करोड़ की वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में उनकी संपत्ति 38.04 करोड़ थी, जो अब 84.50 करोड़ की हो चुकी है। तीसरे स्थान पर फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल हैं, उनकी संपत्ति में 31.99 करोड़ की वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में उनकी संपत्ति 8.26 करोड़ थी, जो बढ़कर अब 40.26 करोड़ रुपये के बराबर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी समेत 17 विधायकों की संपत्ति घटी
एडीआर के मुताबिक 17 ऐसे विधायक भी हैं, जिनकी संपत्ति 2017 के मुकाबले इस चुनाव में कम हो गई है। इसमें सपा के राम गोविंद चौधरी की संपत्ति 56.16 लाख रुपये कम हो गई है। चौधरी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनकी वर्ष 2017 में कुल संपत्ति 1.60 करोड़ थी, जो घटकर 1.04 करोड़ रुपये रह गई। मिर्जापुर की चुनार सीट से भाजपा विधायक अनुराग सिंह की संपत्ति 1.13 करोड़ रुपये कम हो गई। 2017 में उनकी संपत्ति 13.10 करोड़ थी, वर्ष 2022 में 11.97 करोड़ रुपये की रह गई। कानपुर की किदवईनगर सीट से भाजपा विधायक महेश कुमार त्रिवेदी की संपत्ति भी 69.32 लाख रुपये कम हो गई। सपा के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह की संपत्ति भी 62.89 लाख रुपये घट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed