फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admissions to 80 MBBS seats at KGMU begin today.

Lucknow News: केजीएमयू में एमबीबीएस की 80 सीटों पर प्रवेश आज से

Mon, 14 Sep 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Admissions to 80 MBBS seats at KGMU begin today.
केजीएमयू
लखनऊ। केजीएमयू में एमबीबीएस की 250 सीटों में से 170 पर दाखिले हो चुके हैं। सोमवार से बची 80 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी 25 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। केजीएमयू के कलाम सेंटर में चल रही काउंसिलिंग में नीट मेरिट के आधार पर पहले चरण में देशभर के 170 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक नेहा शर्मा ने बताया कि राज्य कोटे की सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 14 से 17 सितंबर सुबह 11 बजे तक होगा। मेरिट सूची 17 सितंबर को जारी होगी। चॉइस फिलिंग 17 से 19 सितंबर तक और सीट आवंटन 21 सितंबर को होगा। प्रदेश में 2017 में 36 मेडिकल कॉलेज और 4690 एमबीबीएस सीटें थीं। 20 अगस्त 2026 तक कॉलेजों की संख्या 85 और सीटें 13,600 हो गईं। इनमें 49 नए कॉलेज और 8910 अतिरिक्त सीटें बढ़ी हैं। निजी क्षेत्र में कॉलेज 21 से बढ़कर 40 और एमबीबीएस सीटें 2700 से बढ़कर 8250 हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed