फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission to All Seats at Rehabilitation University via CUET

Lucknow News: पुनर्वास विवि में सभी सीटों पर सीयूईटी से प्रवेश

Tue, 28 Apr 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Admission to All Seats at Rehabilitation University via CUET
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में इस बार स्नातक और परास्नातक की सभी सीटों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से प्रवेश लिए जाएंगे। इसके बाद जो सीटें खाली रह जाएंगी, उन पर विश्वविद्यालय सीधे प्रवेश देगा। पिछले साल 50 फीसदी सीटों पर ही सीयूईटी लागू था, जिसे इस बार बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में 29 अप्रैल को एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित होगी। इसमें विषयवार पीएचडी सीटों की संख्या भी जारी की जाएगी। बैठक संबंधी एजेंडा सोमवार को तय कर लिया गया है। बता दें कि सीयूईटी के नतीजे बीते शुक्रवार को जारी हुए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने एकेडमिक काउंसिल की बैठक का एजेंडा तैयार किया। प्रवक्ता यशवंत वीरोदय ने बताया कि कुल 25 पाठ्यक्रमों में 1808 सीटों पर सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे। इसमें विशेष शिक्षा के चार वर्षीय कुछ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश की अनुमति देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed