फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission of dengue patients in hopital go down.

Dengue: डेंगू के मरीजों की भर्ती का ग्राफ घटा, अस्पतालों में अब सिर्फ 18 मरीज भर्ती

Tue, 21 Nov 2023 05:15 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Nov 2023 05:15 PM IST
सार

लखनऊ में डेंगू के मरीजों के भर्ती होने की संख्या मं कमी आई है। हालांकि, बुखार में कमी नहीं आई।
रोजाना सात-आठ मरीज भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन
Admission of dengue patients in hopital go down.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ शहर में डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है, लेकिन भर्ती होने वालों का ग्राफ घट गया है। हर दिन जितने मरीज पॉजिटिव आ रहे हैं, उसमें बहुत कम ही भर्ती हो रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत महसूस की है। पंद्रह दिन पहले रोजाना आठ से दस डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे थे। इनकी भर्ती बेहद कम हुई है। प्रमुख सरकारी अस्पतालों में इस समय सिर्फ 18 मरीज ही भर्ती हैं।

विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल में 15 दिन पहले तक बुखार-डेंगू के मरीजों से सभी बेड फुल थे। एक-एक बेड के लिए मारामारी थी। इसके चलते दूसरे विभागों में इन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। अब यहां महज तीन डेंगू पेशेंट भर्ती हैं। इसी तरह लोकबंधु अस्पताल में सात और सिविल में आठ मरीज भर्ती हैं। इसमें कई मरीज दूसरे जनपद के हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है पारा गिरने के बुखार-डेंगू के मरीजों का आंकड़ा कम हुआ है। डेंगू वार्ड में बेड खाली पड़े हैं। उधर, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू का एक और बुखार के चार मरीज भर्ती हैं। बीआरडी महानगर में एक भी डेंगू मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के मरीजों की भर्ती का ग्राफ तो घटा है, लेकिन बुखार के मरीज अभी भी लगातार भर्ती हो रहे हैं। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु समेत अन्य अस्पतालों में 24 घंटे में सात-आठ मरीज भर्ती हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है जांच में ये मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं आ रहे हैं। ऐसे में वायरल फीवर मानकर इनका इलाज किया जा रहा है।


डेंगू के 29 और मरीज मिले: लखनऊ शहर में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में डेंगू के 29 नए मरीज मिले हैं। संबंधित इलाकों में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। सीएमओ के प्रवक्ता योगेश ने बताया ऐशबाग में 1, अलीगंज में 3, चन्दरनगर में 3, इन्दिरानगर में 4, चिनहट में 3, एनके रोड में 4, सरोजनीनगर में 2, सिल्वर जुबली में 5, टूड़ियागंज में 2, रेडक्रॉस में 2 मरीज मिले हैं। टीम ने 1213 घरों एवं आसपास का सर्वेक्षण किया। इस दौरान मच्छन पनपने के अनुकूल माहौल मिलने पर एक घर को नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed