फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission in professional courses from 12 july

शिक्षा संक्षिप्त-----

Mon, 08 Jul 2019 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Admission in professional courses from 12 july
पुनर्वास विवि में प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश 12 से
विज्ञापन

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में स्नातक-परास्नातक व्यावसायिक कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग 12 जुलाई से शुरू होगी। बीबीए, एमएससी आईटी, एमबीए, एमसीए की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जबकि एलएलएम, बीएड स्पेशल, एमएड स्पेशल, बीपीओ, बीएएसएलपी के इंटरव्यू 11 से 15 जुलाई के बाद आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद इनके प्रवेश होंगे। विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सों बीए, बीकॉम आदि गैर व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू हुई है। बीए में 70 और बीकॉम में मात्र 15 प्रवेश हुए हैं। वहीं इन कोर्सों की आरक्षित वर्ग के प्रवेश सोमवार से निर्धारित मेरिट पर होंगे। विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर बीबीए, एमएससी आईटी, एमबीए, एमसीए, एमसीए लेटरल इंट्री में प्रवेश की मेरिट जारी कर दी है। विद्यार्थियों को इसके अनुसार अपने-अपने विभाग में 12 जुलाई को प्रवेश के लिए संपर्क करने को कहा है। निदेशक प्रवेश गैर व्यावसायिक कोर्स प्रो. नागेंद्र यादव ने बताया कि अन्य कोर्सों के विद्यार्थी निर्धारित तिथि के अनुसार इंटरव्यू में शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed