फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   administration issued notice to sgpgi

कैंटीन आवंटन मामले में शासन ने एसजीपीजीआई को जारी किया नोटिस

Mon, 23 Sep 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
administration issued notice to sgpgi
कैंटीन आवंटन में शासन से एसजीपीजीआई को नोटिस
विज्ञापन

निदेशक से सप्ताह भर में सभी बिंदुओं पर देनी होगी आख्या
सांसद व दो एमएलसी भी कर चुके मामले की शिकायत
एसजीपीजीआई में कैंटीन टेंडर का मामला शासन पहुंच गया है। शासन के उपसचिव ने एसजीपीजीआई निदेशक को नोटिस भेजा है। इसमें कहा है कि सांसद, विधान परिषद सदस्यों ने कैंटीन टेंडर में गड़बड़ी की शिकायत की है। इस संबंध में संस्थान से जवाब मांगा गया, लेकिन अभी तक नहीं दिया गया। ऐसे में ऐसे में जांच प्रभावित हो रही है। उन्होंने निदेशक को सप्ताह भर में सभी बिंदुओं पर आख्या देने का निर्देश दिया है।

एसजीपीजीआई में अप्रैल में पेशेंट किचन का टेंडर हुआ था। इस मामले में नेताजी सुभाष चंद्र सेवा संस्थान के सचिव डॉ. ओम प्रकाश ने शिकायत की। आरोप लगाया कि जिस कंपनी को टेंडर दिया गया, उसने फर्जी दस्तावेज लगाए हैं। आवंटन में नियमों की अनदेखी की गई। इस मामले में विधान परिषद सदस्य रणविजय सिंह और सीपी चंद ने भी शिकायत की। जून में मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर ने भी शिकायत की। इस पर तत्कालीन विशेष सचिव शासन ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने एसजीपीजीआई निदेशक को नोटिस जारी किया। संस्थान को सप्ताहभर में आख्या देने का निर्देश दिया। इसके बाद संस्थान की ओर से अभी तक जवाब नहीं दिया गया है। ऐसे में उप सचिव शासन कुलदीप कुमार रस्तोगी ने एसजीपीजीआई निदेशक को नोटिस भेजा है। इसमें कहा है कि बार-बार निर्देश के बाद भी संस्थान की ओर से अभी तक जवाब नहीं दिया गया है। सप्ताहभर के अंदर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाए। ताकि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

आवंटन में कोई गड़बड़ी नहीं
आवंटन में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। फिर भी शासन की ओर से भेजे गए पत्र का जवाब दिया जाएगा। अभी तक जवाब क्यों नहीं गया, इसे देखवाया जाएगा।
- डॉ. राकेश कपूर, निदेशक एसजीपीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed