फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   administration alert for modi's bahraich rally

बहराइच रैली को लेकर प्रशासन सतर्क

Mon, 28 Oct 2013 12:53 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 28 Oct 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
administration alert for modi's bahraich rally

पटना में नरेंद्र मोदी की रैली से पहले हुए विस्फोट के बाद बहराइच में आठ नवंबर को आयोजित होने वाली रैली स्थल पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस और पीएसी अधिकारियों ने माइंस और मेटल डिटेक्टर से पूरा मैदान खंगाला। रैली स्थल की सुरक्षा के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी और सशस्त्र बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


बहराइच में नानपारा मार्ग पर सोहरवा गांव के निकट नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली आठ नवंबर को होनी है। रैली स्थल को तैयार करने का कार्य दो दिन पहले ही शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पटना में मोदी की रैली से पहले हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा तंत्र हरकत में आ गया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि सीओ महसी महेंद्र सिंह चौहान, सीओ सिटी दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार दोपहर रैली स्थल की माइंस और मेटल डिटेक्टर से जांच की।


एसपी ने बताया कि पटना की घटना को देखते हुए रैली स्थल को 24 घंटे सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। इसके लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है, जबकि रैली स्थल के दोनों ओर दो दर्जन सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा चाक चौबंद रखने के लिए अभी से व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जा रही है।

चेकिंग के दौरान निकला लोहा
पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान रैली स्थल पर चार स्थानों पर जमीन में जंग लगे खुरपे, लोहे की सरिया व अन्य जंग लगी लोहे की कीलें बरामद हुई हैं।

बुलाया जाएगा डॉग और बम डिस्पोजल दस्ता
पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस लाइंस में एंटी सेबोटॉज टीम मौजूद है। इस टीम के पास माइंस और मेटल डिटेक्टर हैं। बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वायड दस्ता बाहर से बुलवाया जाएगा, इसके लिए पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed