फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ADM will investigate against SDM

Lucknow News: एसडीएम के खिलाफ एडीएम करेंगे जांच

Sat, 29 Mar 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
ADM will investigate against SDM
लखनऊ। सरोजनी नगर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम सचिन वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ शुक्रवार को डीएम विशाख जी से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने बताया कि डीएम ने जांच अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ एडीएम स्तर के अन्य अधिकारी से जांच कराने की मांग की। एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र यादव ने बताया कि एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान 20 मार्च को महामंत्री ने एडीएम सचिन वर्मा पर अभद्रता का आरोप लगाया था। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एडीएम (एफआर) राकेश सिंह सरोजनीनगर तहसील आते हैं और एसडीएम सचिन वर्मा से उनकी अच्छी मित्रता है। इसलिए मामले की जांच किसी अन्य उच्च अधिकारी को देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed