फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aditya yadav press conference in lucknow.

दो करोड़ रोजगार देने के नाम पर भाजपा ने युवाओं को दिया धोखा: शिवपाल यादव के पुत्र

Wed, 28 Nov 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Nov 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Aditya yadav press conference in lucknow.
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव - फोटो : amar ujala

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा कर युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा किया। बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहे हैं। हम इन मुद्दों को जनता के सामने जोर-शोर से उठाएंगे।

विज्ञापन


ये बातें आदित्य यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को शहर में होने वाली रैली में युवाओं व किसानों के मुद्दे उठाएंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेताजी मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चल रही है। हम उन्हें रैली के लिए आमंत्रित करेंगे और अगर वह आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन


आदित्य ने कहा कि नौ दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त हो चुका है। प्रशासन लोगों को सुरक्षा का भरोसा नहीं दिला सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद को आगे बढ़ाएगी। आज समाजवाद खो चुका है। हमारी पार्टी समाजवाद के मुद्दे को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed