{"_id":"62e98a0a7df4fb6fc84d19b5","slug":"adg-traffic-dm-and-jcp-come-on-front-to-clear-traffice-out-side-school-in-lucknow-gw-reporters-news-lko642402713","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में स्कूलों के बाहर ट्रैफिक सुधारने उतरा पूरा अमला, एडीजी ट्रैफिक सहित डीएम-जेसीपी ने संभाल मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में स्कूलों के बाहर ट्रैफिक सुधारने उतरा पूरा अमला, एडीजी ट्रैफिक सहित डीएम-जेसीपी ने संभाल मोर्चा
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय लगने वाला जाम सिरदर्द बना हुआ है। इसे लेकर अमर उजाला की ओर से सिलसिलेवार प्रकाशित की जा रहीं खबरों को संज्ञान में लेकर शासन स्तर से यातायात प्रबंधन की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को एक तरफ खुद एडीजी ट्रैफिक अनुपम कुलश्रेष्ठ शहर के प्रमुख स्कूलों के बाहर के हालात देखने निकलीं तो दूसरी तरफ डीएम ने जेसीपी के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। स्कूलों के बाहर निरीक्षण के दौरान एडीजी ने स्कूल प्रबंधन को अभिभावकों के वाहन परिसर के अंदर खड़े करने, मुख्य सड़क पर भार कम करने और यातायात जागरूकता के लिए पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में ट्रैफिक पुलिस को शामिल करने के निर्देश दिए।
एडीजी ट्रैफिक ने देखे प्रमुख स्कूलों के बाहर के हालात, दिए निर्देश
लोरेटो स्कूल : स्कूल के अंदर खड़े कराएं वाहन
लालबत्ती चौराहे पर स्थित लोरेटो स्कूल के बाहर पहुंचीं एडीजी ट्रैफिक ने क्षेत्रीय पुलिए अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी ली। एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार ने उन्हें प्रमुख समस्याएं बताईं। इसके बाद एडीजी ने कहा कि डीएम समस्याओं के समाधान के लिए डीएम को पत्र भेजें। साथ ही स्कूल से वार्ता कर निश्चित करें कि यदि परिसर के अंदर जगह है तो बच्चों को छोड़ने या लेने आए अभिभावकों के वाहन अंदर ही खड़े कराएं।
सीएमएस : स्थानीय पुलिस ट्रैफिक प्लान बना सुधारे व्यवस्था
सीएमएस गोमतीनगर चौराहे पर ट्रैफिक की स्थिति जानने के बाद एडीजी ने स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक को ट्रैफिक प्लान बनाकर काम करने के लिए कहा। ट्रैफिक पुलिस को जरूरत पड़ने पर सहयोग देने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
जयपुरिया : मुख्य मार्ग से भार कम करे स्कूल
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल पहुंची एडीजी ने ट्रैफिक पुलिस से समस्याओं की जानकारी लेने के बाद स्कूल प्रशासन से भी बात की। इस दौरान स्कूल से मुख्यमार्ग पर ट्रैफिक का भार कम करने के लिए कहा। इसके लिए छुट्टी के वक्त वैकल्पिक मार्ग पर से बच्चों को छोड़ने के लिए कहा। साथ ही सलाह दी कि स्कूल पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में ट्रैफिक पुलिस को भी भागीदार बनाए, ताकि पुलिसकर्मी अभिभावकों को यातायात के प्रति जागरूक कर सकें।
हजरतगंज : छुट्टी के वक्त वन-वे प्लान करने की तैयारी
एडीजी यातायात ने हजरतगंज चौराहे के आसपास के स्कूलों के बारे में जाना। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल की वर्किंग को समझा। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने उन्हें स्कूलों के बाहर लगने वाले जाम के बारे में बताया। साथ ही छुट्टी के दौरान वनवे प्लान करने का सुझाव दिया। इस पर एडीजी ने कहा कि निरीक्षण कर प्लान बनाएं और देखें कि यह कितना काम करता है।