फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   adg submitted bulandshahr inquiry report to dgp op singh

डीजीपी के हाथ में पहुंची बुलंदशहर हिंसा की जांच रिपोर्ट, सीएम ने एडीजी को दी थी जिम्मेदारी

Thu, 06 Dec 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
adg submitted bulandshahr inquiry report to dgp op singh
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह - फोटो : ANI

बुलंदशहर में गोकशी की अफवाह के बाद भड़की हिंसा की जांच रिपोर्ट गुरुवार को इंटेलीजेंस के एडीजी एसबी शिरडकर ने डीजीपी ओपी सिंह को सौंप दी। इस हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीजी को तत्काल मौके पर रवाना करते हुए मामले की जांच रिपोर्ट दो दिन में देने का निर्देश दिया था। बताया जा रहा है कि एडीजी ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक अफसरों के बयानों को आधार बनाकर रिपोर्ट तैयार की है। मुख्यमंत्री के कल राजधानी लौटने के बाद डीजीपी उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन


वहीं आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों से पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से संवदेना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए परिजनों ने सरकार और उसकी कार्रवाई पर भरोसा जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इज्तेमा में आई अधिक भीड़ पर आयोजकों को डीएम ने थमाया नोटिस

बुलंदशहर के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया बुलंदशहर में आयोजित इज्तेमा में 2 लाख लोगों के आने के लिए अनुमति मांगी गई थी। जबकि इससे कई गुना अधिक भीड़ आई। इसे लेकर जिलाधिकारी द्वारा आयोजकों को नोटिस दिया गया है। वहीं आयोजकों का दावा है कि इस इज्तेमा में 50 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। हालांकि गनीमत रहा कि इसकी वजह से कहीं कोई दिक्कत नहीं आई।

डेढ़ साल में गोकशी के 3650 मामले आए सामने

आईजी अपराध एसके भगत ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में गोवध निवारण अधिनियम के तहत 3650 मामले दर्ज किए गए। इसमें 10613 अभियुक्तों के नाम सामने आए। 10 हजार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें 2731 अभियुक्तों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इसमें 1444 के खिलाफ गुंडा एक्ट, 1221 के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और 60 के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई। वहीं बुलंदशहर में पिछले छह माह में ही गोवध अधिनियम के तहत 8 लोगों के खिलाफ रासुका, 41 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और 23 के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed