फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   additional buses will run from charbagh, alambagh and kaiserbagh bus stand till 12 july

ट्रेनों के निरस्त रहने पर अतिरिक्त बसें देंगी राहत, चारबाग समेत इन जगहों से होंगी रवाना

Tue, 25 Jun 2019 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Jun 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
additional buses will run from charbagh, alambagh and kaiserbagh bus stand till 12 july
प्रतीकात्मक तस्वीर

चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत का काम मंगलवार से शुरू होगा। इसके चलते गोमती एक्सप्रेस सहित 33 ट्रेनें 12 जुलाई तक रद्द रहेंगी। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इन्हें चारबाग, आलमबाग व कैसरबाग अड्डे से रवाना किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने सोमवार को लखनऊ परिक्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक में दैनिक यात्रियों को बसों की अतिरिक्त सेवा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इनका संचालन तीनों बस अड्डों से 12 जुलाई तक रोजाना होगा। दिल्ली के अतिरिक्त अन्य छोटे रूटों को चिह्नित किया गया है। स्टेशन इंचार्ज को साधारण सेवा उपलब्ध करने को कहा गया है। आलमबाग टर्मिनल से दिल्ली, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर की बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसरबाग अड्डे से सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर और चारबाग से कानपुर, सहारनपुर मार्ग की अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। हर रूट पर चार-चार बसें चलेंगी। यात्रियों की मांग पर इन्हें सुबह, शाम रवाना किया जाएगा।

देखें- 12 तक ये ट्रेनें निरस्त

additional buses will run from charbagh, alambagh and kaiserbagh bus stand till 12 july
प्रतीकात्मक तस्वीर
12 तक ये ट्रेनें निरस्त
सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस (13119/20), गोमती एक्सप्रेस (12419/20), कानपुर-लखनऊ मेमू (64208/09), लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर (54251/52), लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर (54253/54), लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर (54255/56), लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर (54281/82), बाराबंकी-कानपुर मेमू (64235/36), लखनऊ-शाहजहांपुर मेमू (64221/22), सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर (54283/84), माल्दा-आनंद विहार एक्सप्रेस (14003/04), बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस (14307/08), हरिहर एक्सप्रेस (14523/24), प्रयागराज-बरेली पैसेंजर (54377/78), प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर (54293/94), लखनऊ-झांसी पैसेंजर (51813/14) व लखनऊ-रहीमाबाद पैसेंजर (54201)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed