{"_id":"5cda9b15bdec22075f578173","slug":"additional-bogies-will-be-installed-in-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को मिलेगी राहत, इन ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को मिलेगी राहत, इन ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां
Tue, 14 May 2019 04:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 May 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को ट्रेन में कन्फर्म सीटों की मारामारी से राहत दिलाने के लिए अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी। रेलवे प्रशासन गोरखपुर-पनवेल, गोरखपुर-बांद्रा व गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से दो बोगियां लगाएगा।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 16 मई से गोरखपुर से व ट्रेन नंबर 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 17 मई से पनवेल से थर्ड एसी व स्लीपर की एक-एक बोगियां लगाई जाएंगी। ऐसे ही 15067 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस में गोरखपुर से 22 मई और 15068 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस में 24 मई से बांद्रा से व 15063 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में गोरखपुर से 20 मई और 15064 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 21 मई से एलटीटी से थर्ड एसी व स्लीपर की बोगी लगेगी।
विज्ञापन
इसी क्रम में 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस में 15 मई को वाराणसी सिटी से स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। ऐसे ही 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस में 15 मई से गोरखपुर से और 15068 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 17 मई से बांद्रा टर्मिनल से शयनयान का अतिरिक्त कोच लगेगा।
विज्ञापन
15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में 14 मई को छपरा से स्लीपर की एक बोगी लगेगी। 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में गोरखपुर से, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 15 मई को पनवेल से शयनयान की दो अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी।