{"_id":"67366320687001eb14049716","slug":"ad-health-order-on-hold-hospital-arrangements-not-changed-shravasti-news-c-104-1-srv1002-107800-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एडी स्वास्थ्य का आदेश ताक पर, नहीं बदली अस्पताल की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एडी स्वास्थ्य का आदेश ताक पर, नहीं बदली अस्पताल की व्यवस्था
Fri, 15 Nov 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
भिनगा में लेबर रूम के निकट मार्ग पर फैला गंदा पानी।
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का विगत दिनों एडी स्वास्थ्य ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान मिली कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। जिसका अब तक अनुपालन नही हो सका है। अभी तक अस्पताल में गंदगी का ढेर है और परिसर में संचालित खोमचा अभी भी चल रहा है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में अवैध रूप से दो होटलों का संचालन हो रहा है। मंगलवार को अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे देवीपाटन मंडल गोंडा के उप निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. जयंत कुमार ने इसे हटाने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही परिसर की सफाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, ऑक्सीजन प्लांट चालू करने का निर्देश दिया था। जिसका अब तक अनुपालन नहीं हो सका है। एक तरफ जहां दोनों खोमचे आज भी संचालित हो रहे हैं। लेबर रूम के सामने नालियों की सफाई न होने से उसका पानी इधर उधर फैल रहा है।
इससे जहां मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वहीं लोग पानी से होकर आने जाने को विवश हैं। एडी स्वास्थ्य के निर्देश के बाद मरीज व तीमारदारों में बेहतर व्यवस्था की उम्मीद जगी थी। जिस पर अब भी पानी फिर रहा है। वहीं इस बारे में सीएमएस डाॅ. रामगोपाल का कहना है कि जो भी आदेश निर्देश मिला है। उसका पालन कराया जाएगा।