फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Actor Nawazuddin Siddiqui: Speaking in Lucknow, he said he aspires to play Osho's character; he used to roam a

Actor Nawazuddin Siddiqui: लखनऊ में बोले- ओशो का किरदार निभाने की तमन्ना; इस शहर में साइकिल से घूमता था

Wed, 17 Dec 2025 05:33 PM IST
आकाश द्विवेदी अभिषेक सहज, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अभिषेक सहज, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 17 Dec 2025 05:33 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वे ओशो के किरदार को बड़े पर्दे पर निभाना चाहते हैं और यह उनकी वर्षों पुरानी इच्छा है। लखनऊ से अपने गहरे रिश्ते का जिक्र करते हुए उन्होंने शहर की तरक्की, तहजीब और अपने थिएटर संघर्ष के दिनों को याद किया।

विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui: Speaking in Lucknow, he said he aspires to play Osho's character; he used to roam a
Actor Nawazuddin Siddiqui - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने अभिनय के अलहदा अंदाज के लिए जाने जाते हैं। शूटिंग के सिलसिले में उनका लखनऊ आना लगा रहता है। पिछले दिनों अपनी एक फिल्म की शूटिंग उन्होंने लखनऊ में पूरी की। शहर के नेशनल पीजी कॉलेज में बुधवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए नवाजुद्दीन ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि उन्हें शुरू से ही ओशो ने बहुत प्रभावित किया है। उनकी इच्छा है कि ओशो के किरदार को वे सिनेमा के पर्दे पर निभाएं।

विज्ञापन


नवाजुद्दीन ने कहा कि यूं तो फिल्म के डायरेक्टर के हिसाब से ही वे खुद को किरदार के लिए तैयार करते हैं लेकिन ओशो पर अगर कोई फिल्म बने और वे उनका किरदार निभाएं तो वर्षों से अधूरी मन की मुराद पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन


 

Trending Videos

'रात अकेली है' फिल्म के बारे में बताया 

अपनी आगामी फिल्म 'रात अकेली है-2'...द बंसल मर्डर्स के बारे में उन्होंने बताया कि यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें वे पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 19 दिसंबर को रिलीज होगी।
लखनऊ से अपने रिश्ते के बारे में कहा कि एक समय था जब मैं यहां राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में नाटक करने आता था। उस दौरान भारतेंदु नाट्य अकादमी से भी मैंने थियेटर की बारीकियां सीखीं। कुल मिलाकर आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें लखनऊ का भी अहम रोल है।
 

विज्ञापन

Actor Nawazuddin Siddiqui: Speaking in Lucknow, he said he aspires to play Osho's character; he used to roam a
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कभी पैदल तो कभी साइकिल से लखनऊ नापा करता था

नवाजुद्दीन ने कहा कि उस समय मैं कभी पैदल तो कभी साइकिल से लखनऊ नापा करता था। गोमतीनगर से लेकर हजरतगंज और निशातगंज तक मैंने लखनऊ को कई बाद पैदल ही नापा है। बोले, तब के लखनऊ में और आज के लखनऊ में बहुत परिवर्तन हो चुका है। लखनऊ ने इधर कुछ वर्षों में खूब तरक्की की है। नवाजुद्दीन ने कहा कि लखनऊ का खाना, तहजीब और यहां के लोग तो नायाब हैं।

विज्ञापन

अच्छा एक्टर होना और स्टेब्लिश होना दोनों अलग-अलग बातें

नेशनल पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ नवाजुद्दीन ने एक संवाद में भी हिस्सा लिया और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। एक छात्र के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अच्छा एक्टर बनने के लिए पैशन होना बहुत जरूरी है। कहा, अच्छा एक्टर बनना और स्टेब्लिश होना दोनों अलग-अलग बातें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed