फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News Today: actor ali fazal tweet against car driver about an accident

बॉलीवुड एक्टर के ट्वीट के बाद हरकत में आई पुलिस, लोगों ने की उनकी सजगता की तारीफ

Tue, 02 Jul 2019 12:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Jul 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Lucknow News Today: actor ali fazal tweet against car driver about an accident
अली फजल ने हादसे की फोटो खींच किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में रायबरेली रोड पर सोमवार सुबह शूटिंग के लिए जा रहे बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने दुर्घटना करके भाग रही कार का फोटो खींचकर ट्वीट कर दिया। उन्होंने ट्वीट में यूपी पुलिस और यूपी 100 सेवा को टैग किया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई गई। 

विज्ञापन


पुलिस कार के बारे में जानकारी जुटा रही है। अली फजल इन दिनों शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ आए हुए हैं। सुबह वह अपनी कार से रायबरेली रोड पर जा रहे थे तभी आगे चल रही नीले रंग की लखनऊ की एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद कार लेकर चालक मौके से भागने लगा। अली फजल ने अपनी कार में बैठे-बैठे मोबाइल फोन से फोटो खींचकर ट्वीट कर दिया। उन्होंने लिखा कि रायबरेली रोड पर सौ की रफ्तार से दौड़ रही कार ने बाइक को टक्कर मारी और भाग निकला। कार में ड्राइवर और मालिक बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश

Lucknow News Today: actor ali fazal tweet against car driver about an accident
ट्वीट के बाद पुलिस कार के बारे में जुटा रही जानकारी - फोटो : अमर उजाला

बाइक सवार युवक हवा में उड़ गया। भगवान जाने कैसे उसकी जान बची लेकिन बच गई। बाइक डिवाइडर के दूसरी तरफ चली गई। ट्वीट में आखिर में उन्होंने लिखा कि बाइकर की कोई गलती नहीं थी। उनका यह ट्वीट सुबह 7.59 बजे आया।

इसके करीब डेढ़ घंटे बाद 8.24 बजे यूपी पुलिस ने उनके ट्वीट पर लखनऊ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। लखनऊ पुलिस ने 9.36 बजे संबंधित थाना की पुलिस की तरफ से कार्रवाई किए जाने का जवाब भेजा। बॉलीवुड एक्टर के ट्वीट और उनकी सजगता की लोगों ने तारीफ की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed