{"_id":"60164cca8ebc3e32a334bb32","slug":"action-will-be-taken-on-the-driver-operator-who-unloads-the-passengers-on-the-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को बाईपास पर उतारने वाले चालक-परिचालक पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को बाईपास पर उतारने वाले चालक-परिचालक पर होगी कार्रवाई
Sun, 31 Jan 2021 11:53 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों को बाईपास पर उतारने वाले रोडवेज के चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने इस संबंध में आदेश दिए हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि चालक-परिचालक यात्रियों को घोषित बस अड्डे पर बैठाएं और उतारें। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को इस आदेश पर अमल कराने की हिदायत दी गई है।
आदेश में कहा गया है कि हाईवे से बस ले जाने वाले चालक व परिचालक यात्रियों को दिन हो या रात बीच रास्ते में ही उतार देते हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर कई यात्रियों ने परिवहन निगम के हेल्पलाइन नंबर 18001802877 पर शिकायतें की हैं। इसके बाद ऐसा करने वाले चालकों व परिचालकों पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं।
पहली बार इस आदेश का उल्लंघन करने पर सिर्फ चेतावनी दी जाएगी। दूसरी बार आदेश का उल्लंघन करने पर 500 रुपये जुर्माना, तीसरी बार उल्लंघन करने पर 1000 रुपये और चौथी बार आदेश का उल्लंघन करने पर 1000 जुर्माना व अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।