फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will be taken on not wearing the uniform of the roadways driver-operator, the cost of cloth and sewing will be available for the uniform

रोडवेज चालक-परिचालक के वर्दी न पहनने पर होगी कार्रवाई, वर्दी के लिए कपड़ा और सिलाई के दाम मिलेंगे

Tue, 16 Mar 2021 09:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Mar 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on not wearing the uniform of the roadways driver-operator, the cost of cloth and sewing will be available for the uniform
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
परिवहन निगम के बसों में वर्दी न पहनने वाले चालक-परिचालकों पर कार्रवाई होगी। निगम में सभी चालकों व परिचालकों को वर्दी का कपड़ा और सिलाई के मद में 500 रुपये देने का आदेश दिया है। इस संबंध में सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों का सर्कुलर भेजा गया है।
विज्ञापन


वर्दी में नहीं आने वाले चालकों व परिचालकों को काम नहीं दिया जाएगा। अगर चालक-परिचालक बिना वर्दी के बस लेकर दूसरे डिपो में पहुंचते हैं, वहां के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व स्टेशन प्रभारी उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। लखनऊ में यह कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रधान प्रबंधक सुनील प्रसाद के आदेशानुसार वर्दी मद में दो हॉफ शर्ट के लिए 4.5 मीटर, एक हॉफ शर्ट के लिए 2.5 मीटर, दो पैंट 2.5 मीटर कपड़ा और 500-500 रुपये तीन शर्ट व दो पैंट की सिलाई के मद में मुहैया कराएं। 
विज्ञापन


मातृत्व अवकाश की अवधि बढ़कर अब 135 दिन
परिवहन निगम ने मातृत्व अवकाश में बढ़ोतरी की है। इसकी अवधि को तीन माह से बढ़ाकर 135 दिन किया गया है। अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा ग्रग के आदेशानुसार अब संपूर्ण सेवाकाल के दौरान महिला कर्मचारी को दो बार मातृत्व अवकाश की सुविधा पाएंगी, भले ही उनकी सेवाएं अस्थायी क्यों न हों। वहीं, जो महिला परिचालक मातृत्व अवकाश से लौट चुकी हैं, उन्हें छह माह तक कार्यालय से संबद्ध किया जाएगा। जिससे वह अपने शिशु की देखभाल कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed