फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will be taken if hospitals found closed instructs UP deputy CM.

उप मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश: अस्पताल बंद मिले तो प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई

Mon, 10 Apr 2023 08:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Apr 2023 08:01 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों के खुलने को लेकर सख्त निर्देश जारी किया है। खीरी के एक मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Action will be taken if hospitals found closed instructs UP deputy CM.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश देते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खीरी स्थित ओयल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के बंद होने के मामले में रिपोर्ट तलब की है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में कई स्थानों से प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद होने की सूचना आ रही है। आठ अप्रैल की रात खीरी के मछदेई थाना निवासी कौशल की पत्नी आरती को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 102 एम्बुलेंस सेवा को फोन किया। एम्बुलेंस तय समय पर पहुंची। परिजन गर्भवती आरती को लेकर ओयल पीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Climate Conclave 2023: मुख्यमंत्री योगी का एलान, यूपी में जुलाई में 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस, जीत को लेकर ये हैं दावे


आरोप है कि पीएचसी बंद मिली। गर्भवती को एम्बुलेंस से बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजना पड़ा, जहां उसका इलाज हो सका। इस मामले की जानकारी मिलने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। इसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके गुप्ता और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लालजी पासी शामिल हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पताल तय समय पर खोले व बंद किए जाएं। उन्होंने सोमवार को सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है कि इमरजेंसी सेवाएं किसी भी कीमत पर बंद नहीं होनी चाहिए। जहां भी अस्पताल बंद मिलेगा, संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ को निर्देश दिया कि अपने स्तर से ग्रामीण इलाके के अस्पतालों की जांच कराएं। मुख्यालय से जांच होने पर अस्पताल बंद मिले तो सीएमओ को भी कार्य के प्रति लापरवाह माना जाएगा और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed