फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action will be taken against who spreads rumour on social media.

त्योहारों पर खास सतर्कता: यूपी डीजीपी बोले- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 20 Apr 2022 03:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Apr 2022 03:51 PM IST
सार

यूपी डीजीपी ने कहा, त्योहारों पर खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
 

विज्ञापन
action will be taken against who spreads rumour on social media.
उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनको चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया सेल से जुड़े पुलिसकर्मी अफवाहों का तत्काल खंडन करें। डीजीपी ने ये बातें वाराणसी जोन के पुलिस अफसरों के साथ त्योहारों, कानून व्यवस्था और अपराध की स्थिति की समीक्षा के दौरान कही।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि आने वाले दिनों में पड़ने वाले त्योहारों के मद्देनजर बेहतर सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। अधिकारी फूट पेट्रोलिंग करें और सतर्क रहें। उन्होंने खुफिया तंत्र को और मजबूत करने, शांति समिति, धर्म गुरुओं व सिविल डिफेंस के साथ ही समय से संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक करने और डिजिटल वालेंटियर्स को सक्रिय करने के लिए भी कहा है। महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को दोहराते हुए कहा कि किसी भी तरह का धार्मिक जुलूस व शोभायात्रा बिना अनुमति के न निकाली जाए।
विज्ञापन


शत प्रतिशत बरामद हों लूटे गए सामान
डीजीपी ने कहा कि लूट और डकैती की घटनाओें का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। उन्होंने लूटी गई संपत्ति की शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने माफियाओं को चिन्हित करने और गैंग के पंजीकरण की कार्रवाई भी सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन शक्ति के तहत करें कार्रवाई
डीजीपी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी सुरक्षा मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से एक है। ऐसे में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के दृष्टिगत प्रभावी कार्रवाई की जाए। पॉस्को एक्ट के मामलों में प्रभावी पैरवी करते हुए दोषियों को सजा दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed