फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will be taken against HOD of PWD.

PWD में गड़बड़ियों पर सीएम का एक्शन : तबादलों में गड़बड़ियों पर मनोज गुप्ता समेत पांच निलंबित, प्रमुख अभियंता व वरिष्ठ स्टाफ अफसर पर भी गिरी गाज

Wed, 20 Jul 2022 12:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Jul 2022 12:33 AM IST
सार

लोकनिर्माण विभाग में तबादलों के खेल में ओएसडी अनिल पांडेय को हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाग अध्यक्ष मनोज गुप्ता और प्रमुख अभियंता नियोजन एवं प्रकल्प राकेश सक्सेना व वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर शैलेंद्र यादव निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Action will be taken against HOD of PWD.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोक निर्माण विभाग में तबादलों में गड़बड़ियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने मंगलवार को विभागाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता समेत पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए जाने वालों में मनोज गुप्ता के अलावा प्रमुख अभियंता (परियोजना एवं नियोजन) राकेश सक्सेना, वरिष्ठ स्टाफ अफसर शैलेंद्र यादव, प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थापन पंकज दीक्षित और प्रधान सहायक व्यवस्थापन संजय चौरसिया हैं। निलंबन के बाद मनोज और राकेश को जहां प्रमुख सचिव लोनिवि के कार्यालय से संबद्ध किया गया है, वहीं शैलेन्द्र यादव को प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में निलंबित अभियंताओं के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही करने और सचिव स्तर से अधिकारी से जांच कराने की भी सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तबादला घोटाले की जांच कर रही समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी में तबादला घोटाले में अब तक कुल 6 लोगों पर गाज गिर चुकी है। सोमवार को सरकार ने लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडेय के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए केंद्र को वापस कर दिया था और उनके खिलाफ सतर्कता जांच की संस्तुति भी की गई है। बता दें कि लोनिवि विभाग में अभियंताओं के तबादले में घोर अनियमितता की शिकायत उजागर होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लिया था और इसकी जांच के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति में अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास संजय भूसरेड्डी और अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी भी शामिल थे।
विज्ञापन


जांच समिति ने इस मामले की प्रांरभिक जांच पूरी करके 16 जुलाई को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी आधार पर ही अब स्थानांतरण घोटाले में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई और दिग्गजों पर भी गिर सकती है गाज
सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट में विभाग के कई और दिग्गजों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। खास कर स्थानांतरण का प्रस्ताव तैयार और परीक्षण करने वालों के साथ साथ कई और अधिकारी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया भी जा सकता है।


मातहतों से भी चल रही था मनोज की खींचतान
लोनिवि के विभागाध्यक्ष रहे मनोज गुप्ता की अपने मातहतों के साथ ही खींचतान चल रही थी। इसकी पुष्टि उनके द्वारा मुख्य अभियंता (मुख्यालय) वीके जैन को लिखे गए एक पत्र से हुई हैै, जिसमें मनोज गुप्ता ने जैन पर असहयोग करने का आरोप लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। 14 जुलाई को जैन को दी गई नोटिस में गुप्ता ने कहा है कि उनके निर्देश के बाद भी जैन द्वारा ठेकेदारों केपंजीकरण नवीनीकरण से संबंधित 130 से अधिक पत्रावली का निस्तारण नहीं हो रहा है। इसी तरह मनोज का कई और मातहत वरिष्ठ अभियंताओं के साथ शीतयुद्ध चल रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed